Padma Awards: रामविलास पासवान को मिला मरणोपरांत पद्म भूषण, सुमित्रा महाजन को भी किया गया सम्मानित

0
365

Padma Awards: पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके बेटे चिराग पासवान (chirag paswan) को पुरस्कार दिया। राष्ट्रपति रामना​थ कोविंद ने मंगलवार को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को भी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।

Sushma Swaraj को मरणोपरांत पद्म विभूषण

इससे पहले सोमवार को बीजेपी की दिवंगत नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज (Sushma Swaraj) को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी बेटी बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने उनका पुरस्कार लिया। खेल के क्षेत्र में टोक्‍यों ओलंपिक में मेडल जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 2020 के ओलंपिक में टीम का नेतृत्व करने वाली महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल (Rani Rampal) को पद्म श्री पुरस्कार (Padma Shri Award) दिया गया।

कंगना रनौत और अदनान सामी को Padma Shri

फिल्‍म के क्षेत्र से आने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को पद्म श्री पुरस्कार 2020 मिला है। अपने गाने के लिए मशहुर गायक अदनान सामी (Adnan Sami) को भी पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया। वहीं प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा (Pandit Chhannulal Mishra) को पद्म विभूषण पुरस्कार 2020 दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here