बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बुधवार को एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात की और 2024 लोकसभा चुनाव पर कहा कि उनके गठबंधन के नेता का फैसला बाद में किया जा सकता है। कुमार ने कहा कि पहले एक साथ आना महत्वपूर्ण है। जदयू नेता ने कहा कि भाजपा के लिए एक विकल्प पेश करने का समय आ गया है, उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों के लिए कुछ नहीं कर रही है।
2024 का चुनाव बहुत अच्छा होगा: Nitish Kumar
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम ये कह रहे हैं कि सभी राज्यों में भाजपा से अलग जो विपक्षी दल हैं, वो अगर आपस में मिलेंगे तो देश का एक ऐसा माहौल बनना शुरू हो जाएगा जिससे 2024 का चुनाव बहुत अच्छा होगा। कुमार ने राकांपा सुप्रीमो के साथ 30 मिनट की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, “पवार और मैं दोनों विपक्षी ताकतों को एकजुट करना चाहते हैं जो भाजपा के साथ नहीं हैं। गठबंधन के नेता का फैसला बाद में किया जा सकता है। पहले एक साथ आना जरूरी है।

तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली में Nitish Kumar
बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन से बाहर निकलने और राजद और अन्य दलों के साथ सरकार बनाने के बाद कुमार राष्ट्रीय राजधानी के अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान विपक्षी नेताओं से मिलते रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने मंगलवार को माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा महासचिव डी राजा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की थी।
यह भी पढ़ें:
- पीएम बनने की इच्छा नहीं तो दिल्ली में विपक्षी नेताओं से क्यों मिल रहे हैं CM Nitish Kumar ? जानें पूरी कहानी…
- क्या है JDU का मिशन 2024? सीएम Nitish Kumar के दिल्ली दौरे से सबकुछ हो जाएगा साफ!