‘मन की बात’ के 100 एपिसोड पूरे होने पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित, आमिर खान और रवीना टंडन समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

चार सत्र का कार्यक्रम

0
84
Mann Ki Baat@100
Mann Ki Baat@100

Mann Ki Baat@100:बीजेपी ने पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100 एपिसोड का जश्न मनाने के लिए ‘मन की बात @ 100’ नाम से एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन की है। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 100 सम्मानित नागरिक शामिल हो रहे हैं, जिनका प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मन की बात के पिछले एपिसोड्स में उल्लेख किया गया था। मालूम हो कि 3 अक्टूबर 2014 को पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ की शुरुआत की थी। उसके बाद प्रधानमंत्री हर महीने के आखिरी रविवार को इस कार्यक्रम के द्वारा राष्ट्र को संबोधित करते हैं।

वहीं, ‘मन की बात @ 100’सम्मेलन का आयोजन प्रसार भारती द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में विज्ञान भवन में किया गया है। कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोगों को संबोधित किया। वहीं, इस कार्यक्रम में शामिल हुए अभिनेता आमिर खान ने कहा,”मन की बात का भारत के लोगों पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ा है।” अभिनेत्री रवीना टंडन के साथ कई और भी हस्तियां शामिल हुईं हैं।

Mann Ki Baat@100 : कॉन्क्लेव को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
Mann Ki Baat@100 : कॉन्क्लेव को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Mann Ki Baat@100:अब हर दिन एक नया स्टार्टअप – अनुराग ठाकुर

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा,”भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम बन गया है। अब हर दिन एक नया स्टार्टअप हो रहा है। पहले भारत आयात करने में दूसरे स्थान पर था लेकिन अब भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता बन गया है।”

वहीं, इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के बारे में कई जानकारियां पहले दी गई हैं। इसके अनुसार,इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के 100 खास मेहमान शामिल हो रहे हैं।
ये वे लोग हैं जिनके राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान की पीएम ने अपने मासिक प्रसारण में सराहना की है। प्रतिभागियों में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोग शामिल हैं जैसे पारंपरिक कला, संस्कृति और शिल्प को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण और वे लोग जिन्होंने कोविड के समय में देश को अथक समर्थन दिया।

ये सम्मानित अतिथि अपने साथ गोवा राज्य के प्राचीन कावी चित्रों, आंध्र प्रदेश के एटिकोप्पका वुडन टॉय क्राफ्ट, ओडिशा के पत्थर पर किए गए पट्टचित्र चित्रों और स्वयं सहायता द्वारा केले के तने के रेशों से बने उत्पादों को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न अनूठे उत्पाद लाएंगे।

दो पुस्तकों का भी विमोचन करने का कार्यक्रम
मिली जानकारी के अनुसार, उद्घाटन सत्र के दौरान उपराष्ट्रपति दो पुस्तकों का विमोचन भी करेंगे। ‘मन की बात @ 100’ पर एक कॉफी टेबल बुक कार्यक्रम की यात्रा पर प्रकाश डालती है और प्रधानमंत्री और नागरिकों के बीच सीधे संवाद में एक नए युग की शुरुआत कैसे हुई है, इस पर प्रकाश डालती है। प्रसार भारती के पूर्व सीईओ एस.एस. वेम्पति की दूसरी पुस्तक, ‘कलेक्टिव स्पिरिट, कंक्रीट एक्शन’ में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ पीएम मोदी की चल रही बातचीत के आकर्षक पहलुओं का दस्तावेजीकरण किया गया है, जिसमें सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरण, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य और फिटनेस पर प्रकाश डाला गया है।

चार सत्र का कार्यक्रम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘मन की बात @ 100’ कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री की बातचीत के व्यापक विषयों पर प्रकाश डालते हुए चार सत्र होंगे।पहला सत्र ‘नारी शक्ति’के विषय पर होगा।दूसरा सत्र ‘विरासत का उत्थान’ पर होगा। तीसरा सत्र ‘जन संवाद से आत्मानिर्भरता’ पर होगा। वहीं, चौथा सत्र’आह्वान से जन आंदोलन’ विषय पर होगा। इसमें कई बड़े दिग्गज भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ेंः

Prakash Singh Badal: प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचेंगे PM Modi, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्‍कार

BJP On Arvind Kejariwal: BJP का CM केजरीवाल पर बड़ा आरोप, घर संवारने में खर्चे 44.78 करोड़ रुपये!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here