भारत और श्रीलंका के बीच फेरी सेवा की हुई शुरुआत, PM Modi ने बताया मील का पत्थर

India Sri lanka Ferry Service: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार (14 अक्टूबर) को भारत और श्रीलंका के बीच नौका सेवा की शुरुआत की।

0
102
Ferry service between Tamil Nadu's Nagapattinam and Sri Lanka's Kankesanturai
Ferry service between Tamil Nadu's Nagapattinam and Sri Lanka's Kankesanturai

India Sri lanka Ferry Service: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार (14 अक्टूबर) को भारत और श्रीलंका के बीच नौका सेवा की शुरुआत की। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि ये भारत और श्रीलंका के बीच राजनयिक और आर्थिक संबंधों के एक नए अध्याय की शुरुआत होगी।

फेरी सेवा एक मील का पत्थर -पीएम मोदी

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, “भारत और श्रीलंका संस्कृति, वाणिज्य और सभ्यता का गहरा इतिहास साझा करते हैं और अब दोनों में आर्थिक साझेदारी भी बढ़ेगी। ये फेरी सेवा नागापट्टिनम और कांकेसंतुराई के बीच शुरू की गई है और हमारे संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।” 

इससे पहले केंद्रीय जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने तमिलनाडु के नागापट्टिनम और श्रीलंका के कांकेसंतुराई के बीच नौका सेवा को हरी झंडी दिखाई। इस बीच विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here