Gujarat Election 2022 Result: कांग्रेस विधायक ने की सुसाइड की कोशिश, EVM में गड़बड़ी का लगाया आरोप

0
99
Gujarat Election 2022 Result: कांग्रेस विधायक ने की सुसाइड की कोशिश, EVM में गड़बड़ी का लगाया आरोप
Gujarat Election 2022 Result: कांग्रेस विधायक ने की सुसाइड की कोशिश, EVM में गड़बड़ी का लगाया आरोप

Gujarat Election 2022 Result: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक बीजेपी बहुमत के साथ आगे चल रही है। इसी बीच गांधीधाम से कांग्रेस के विधायक भरत सोलंकी ने काउंटिंग स्टेशन पर पहुंचकर हंगामा कर दिया।

2 3

दरअसल, गांधीधाम से कांग्रसे विधायक भरत सोलंकी ने आरोप लगाया है कि EVM के साथ छेड़छाड़ की गई है। उनका कहना है कि EVM को ठीक से सील नहीं किया गया था। साथ ही उन्होंने कहा कि मशीन पर EVM पर सिग्नेचर भी नहीं था। इस बात को लेकर भरत सोलंकी काउंटिंग रूम में धरने पर बैठ गए थे। कांग्रेस विधायक ने आरोप पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए सुसाइड करने की भी कोशिश की। इसके बाद काउंटिंग स्टेशन पर हंगामा मच गया।

प्रचंड जीत की ओर बीजेपी

गुजरात चुनाव के रुझानों के मुताबिक बीजेपी प्रचंड जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। गुजरात में कुल 182 सीटें हैं जिसमें बीजेपी ने 150 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं, कांग्रेस 17, आम आदमी पार्टी 6 और अनय पार्टियां 4 सीटों पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।

खबर की अपडेट जारी है…

संबंधित खबरें:

Gujarat Election 2022: दांव पर रहेगी इन दिग्गजों की किस्मत

Gujarat Election 2022 Result| Live Updates: गुजरात का गढ़ बचाने में BJP कामयाब, कांग्रेस और AAP का बुरा हाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here