Group Captain Varun Singh की हालत Critical, PM Modi ने की मां पाटेश्वरी से प्रार्थना

0
403
bipin rawat helicopter crash,CDS Bipin Rawat,CDS Bipin Rawat Helicopter Crash
Capt. varun singh

MI 17 V5 Helicopter Crash होने से हुई दुर्घटना में एकलौते Surviver ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Group Captain Varun Singh) की हालत अभी भी क्रिटिकल है। PM Narendra Modi ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में Group Capt. के लिए मां पाटेश्वरी से प्रार्थना की। पीएम ने उनके लिए मां पाटेश्वरी से प्रार्थना करते हुए कहा कि यूपी के सपूत देवरिया के रहने वाले ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी का जीवन बचाने के लिए डॉक्टर जी-जान से लगे हुए हैं। मैं मां पाटेश्वरी जी से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें शीघ्र स्वस्थ करें। भारत रुकेगा नहीं, भारत थमेगा नहीं, हम भारतीय मिलकर और मेहनत करेंगे, देश के भीतर और बाहर बैठी हर चुनौती का मुकाबला करेंगे।

इससे पहले गुरूवार को भारतीय वायु सेना ने ग्रुप कैप्टन को बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में ट्रांसफर किया था। बता दें कि तमिलनाडु (Tamilnadu) के कुन्नूर में बुधवार को MI 17 V5 Helicopter Crash हो गया था। उस वक्त हेलीकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे जिसमें से 13 लोगों की मौत हो गई। उन तेरह लोगों में हमारे देश के CDS Vipin Rawat भी हमारे बीच नहीं रहे, इनके साथ उनकी पत्नी और 11 जवानों की भी मृत्यु हो गई। वरुण सिंह उस दुर्घटना के एकलौते Surviver हैं।

देश कर रहा है दुआ

दुर्घटना के एकलौते Surviver, Group Captain Varun Singh के लिए लगातार 4 दिनों से हर कोई प्रार्थना कर रहा है, की वे जल्द से जल्द ठीक होकर वापस आएं। ग्रुप कप्तान वरुण सिंह के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने ट्वीट कर उनके रिकवर होने की कामना की थी।

ग्रुप Capt. वरुण सिंह को मिल चुका है शौर्य चक्र

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Group Captain Varun Singh) बुधवार को हुई दुर्घटना के एकलौते Surviver है। रिपोर्ट के अनुसार उनका शरीर 80 फीसदी भाग जल गया। उन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह 2021 में शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था जो इन्हें 2020 में एक हवाई आपात स्थिति के दौरान LAC पर Tejas Fighter Plane को बचाने के लिए मिला था। रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया था कि फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम और दबाव प्रणाली में बड़े स्तर पर सुधार के बाद वे एलसीए तेजस को उड़ा रहे थे। इस दौरान काफी ऊंचाई पर जाने के बाद उन्‍होंने अपना सेल्फ कंट्रोल खो दिया इसके बावजुद अपनी सूझबूझ से ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने विमान को लैंड कराया था।

देवरिया के बेटे ने सबको किया है गर्वान्वित

Group Captain Varun Singh उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के कन्हौली गांव के रहने वाले हैं। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के दम पर इन्होनें सेना का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार शौर्य चक्र हासिल किया, इस पर जिले के लोगों को काफी गर्व महसुस हुआ था। कैप्टन वरुण सिंह के पिता और भाई भी देश के सेवा में कार्यरत रहे है। इनके पिता Colonel केपी सिंह भी सेना से रिटायर अफसर है और इनके भाई Navy में अभी भी कार्यरत है।

संबंधित खबरें: Tarini Rawat और Kritika Rawat ने माता-पिता की अस्थियां गंगा में की विसर्जित, देखें अंतिम विदाई की तस्‍वीरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here