Chhath Puja 2021: बीजेपी सांसद ने तोड़ा सरकारी आदेश, श्रद्धालुओं का स्वागत करने पहुंचे यमुना घाट; देखें VIDEO

0
554

Chhath Puja 2021:छठ पूजा को लेकर दिल्ली की राजनीति गर्म है। भारतीय जनता पार्टी और आप सरकार आमने सामने है। बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने सरकारी आदेश को तोड़ते हुए यमुना घाट पर पहुंच कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

उन्होंने मंगलवार को ही कहा था कि दिल्ली सरकार द्वारा कल दुबारा छठ पूजा समितियों को बुला कर यमुना घाट पर छठ ना मनाने की चेतावनी दी गई हैं। कल सुबह 11 बजे से छठ पूजा सम्पन्न होने तक मैं ITO यमुना घाट पर रहूंगा और देखूंगा कौन पूर्वांचल के भाई-बहनों को छठ मनाने से रोकता हैं । छठी मैया की जय।

बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा ने एक वीडियो ट्वीट किया है और लिखा है कि केजरीवाल द्वारा ITO यमुना घाट पर छठ पूजा पर बैन तोड़कर श्रद्धालुओ का स्वागत करते सासंद प्रवेश वर्मा।

Chhath Puja पर यमुना की दशा देख Srinivas BV ने अरविंद केजरीवाल को कहा- “NINJA Technique”

छठ पूजा (Chhath Puja) के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में स्थित यमुना (Yamuna) की जो तस्वीर सामने आई है, उससे अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की अगुवाई वाली सरकार सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। यमुना की बिगड़ती सुंदरता को देखते हुए आम आदमी पार्टी विपक्ष के निशाने पर है। नदी में तैर रहे झाग को दबाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने जहरीले झागों पर पानी का छिड़काव किया।

किस शहर में कितने बजे होगा सूर्यास्त?

पटना, बिहार

सूर्योदय – 06:03 AM
सूर्यास्त – 05:03 PM

रांची, झारखंड

सूर्योदय – 05:59 AM
सूर्यास्त – 05:06 PM

लखनऊ, उत्तर प्रदेश

सूर्योदय – 06:22 AM
सूर्यास्त – 05:18 PM

कोलकात पश्चिम बंगाल

सूर्योदय – 05:46 AM
सूर्यास्त – 04:55 PM

जयपुर राजस्थान

सूर्योदय – 06:43 AM
सूर्यास्त – 05:38 PM

नई दिल्ली

सूर्योदय – 06:40 AM
सूर्यास्त – 05:30 PM

यह भी पढ़ें:

जय छठी मइया: रोग से मिलती है मुक्ति, छठ मां संतान प्राप्ति का देती हैं वरदान

भगवान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ पूजा, घाटों पर श्रद्धालुओं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here