BJP नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस की नई फुल फॉर्म बताई, कहा- INC मतलब I Need Commission

0
411
Sambit Patra
संबित पात्रा। (फाइल फोटो)।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी की नई फुल फॉर्म बताई है। इंडियन नेशनल कांग्रेस यानी INC को नए ढंग से पेश करते हुए पात्रा ने लिखा कि आईएनसी का मतलब है I need commission. संबित पात्रा ने कहा, ‘2019 के चुनावों से पहले विपक्षी दलों ने, खासकर कांग्रेस पार्टी ने जिस प्रकार से एक झूठा माहौल बनाने की चेष्टा राफेल को लेकर किया था वो हम सभी ने देखा था। उनको लगता था कि इससे उनको कोई राजनीतिक फायदा होगा।’

यूपीए के समय राफेल डील में खाया गया था कमीशन: पात्रा

उन्होंने कहा, ‘आज हम आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज रखने वाले हैं, ताकि भ्रष्टाचार किसके कालखंड में हुआ ये बताएगा। फ्रांस के एक मीडिया संस्थान ने कुछ वक्त पहले ये खुलासा किया कि राफेल में भ्रष्टाचार हुआ था। राफेल का विषय कमीशन की कहानी थी, बहुत बड़े घोटाले की साजिश थी। ये पूरा मामला 2007 से 2012 के बीच हुआ।’

‘जहां कमीशन वहां कांग्रेस’

पात्रा ने कहा, ‘इटली से राहुल गांधी जवाब दें। राफेल को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश आपने और आपकी पार्टी ने इतने वर्षों तक क्यों की? आज ये खुलासा हुआ है कि उन्हीं की सरकार में कांग्रेस ने 2007 से 2012 के बीच में राफेल में ये कमीशनखोरी की है, जिसमें बिचौलिए का नाम भी सामने आया है। INC means- ”I Need Commission”। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा सब कहते हैं- I Need Commission। जीप घोटाला, बोफोर्स घोटाला, टाट्रा ट्रक घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, जहां कमीशन वहां कांग्रेस है।’

यह भी पढ़ें: Congress का बड़ा आरोप: क्या Rafale की सच्चाई छुपाने के लिए CBI में आधी रात को तख्ता पलट हुआ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here