Bihar: उपचुनाव के बीच Lalu Yadav पहुंच रहे हैं Patna, सियासत में मची हलचल

0
383
Lalu Yadav

Bihar की सियासत में मचा हुआ है घमासान। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू यादव लंबी बीमारी से ठीक होकर दिल्ली से पटना पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक लालू यादव लगभग तीन साल के बाद रविवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंच रहे हैं। खबरों के मुताबिक लालू यादव का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है और इसी कारण डॉक्टरों ने उन्हें यात्रा की इजजात दी है।

राजद के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार लालू यादव विधानसभा उपचुनाव के लिए क्षेत्र में प्रचार करने जाएंगे या नहीं इस बात का फैसला उनके डॉक्टर्स करेंगे। फिलहाल वो पटना स्थित अपने निवास पर विश्राम करेंगे। खबरों के मुताबिक लालू यादव के पटना आने का कार्यक्रम पहले से तय था। राजद प्रमुख को 25 अक्टूबर और 27 को कुशेश्वर स्थान और तारापुर विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए भी जाना था लेकिन अब वह जाएंगे या नहीं, इस बात का फैसला डॉक्टर्स की सलाह पर निर्भर है।

लालू यादव के पटना वापसी की दो वजहें सामने आ रही हैं

लालू यादव के पटना वापसी की कई वजहें सामने आ रही हैं। इनमें से पहली वजह उनके बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव बताये जा रहे हैं। वहीं दूसरी वजह महागठबंधन में टूट को भी इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। महागठबंधन का बिखरने और परिवार के आपसी कलह ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को पटना आने पर मजबूर कर दिया है।

इससे पहले उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पटना आयी थीं लेकिन फिर दिल्ली लौट गई थीं। राबड़ी देवी लालू यादव के कहने पर अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के विद्रोही तेवरों को शांत करने के लिए दिल्ली से पटना आई थीं और एयरपोर्ट से सीधे उनको समझाने के लिए उनके आवास पर गई थीं लेकिन तेजप्रताप उनसे मिले बिना ही घर से निकल गये थे। उसके बाद राबड़ी देवी फिर पति लालू यादव के पास दिल्ली लौट गई। अब इसी मामले को संभालने के लिए लालू यादव दिल्ली से पटना पहुंच रहे हैं।

महागठबंधन टूटने से लालू यादव को लगा है झटका

इस बीच एक और आशंका व्यक्त की जा रही है लालू यादव के पटना लौटने के पीछे और वो है महागठबंधन का टूटना। बताया जा रहा है कि महागठबंधन से कांग्रेस के अलग होने से लालू यादव बहुत आहत हैं। अंदरखाने से यह भी खबर चल रही है कि इसके लिए लालू यादव कांग्रेस के साथ-साथ अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव को भी जिम्मेदार मान रहे हैं। अब नीतीश कुमार को मात देने के लिए लालू यादव को स्वयं पटना आना पड़ा है।

गौरतलब है कि लालू यादव को इसी साल 30 अप्रैल को चारा घोटाले मामले में जमानत मिली थी। जिसके बाद से वह दिल्ली में अपनी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के आवास पर रह रहे है। इससे पहले लालू यादव 10 मई 2018 को अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी में शामिल होने पेरोल पर रांची से पटना आये थे। लालू यादव साल 2017 से जमानत मिलने से पहले तक रांची के बिरसामुंडा जेल में बंद थे लेकिन बीमारी के कारण वह अक्सर रांची के राजेंद्र चिकित्सा संस्थान (रिम्स) में भर्ती रहते थे। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थित एम्स भी ले जाया गया था।

इसे भी पढ़ें: लालू यादव को अदालत पर भरोसा फिर भी बीजेपी पर साजिश का लगाया इल्जाम

चारा घोटाला – तीसरे मामले में लालू यादव को 5 साल की सज़ा 10 लाख का जुर्माना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here