APN News Live Updates: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 11वें दिन ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरूआत आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। राहुल गांधी ने अपने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ केरल के अलाप्पुझा (Alappuzha) के हरिपद से 11वें दिन ‘की शुरूआत है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस दोबारा से पार्टी में मजबूती के लिए और लोगों के बीच अपनी पहुंच बनाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा पर निकाली है। 3,570 किलोमीटर की यह यात्रा 150 दिनों तक चलने वाली है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची लंदन, Queen Elizabeth II के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल

Queen Elizabeth II: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लंदन पहुंच चुकी हैं। वह भारत सरकार की ओर से राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंची हैं। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एब्बे में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें द्रौपदी मुर्मू हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू वहां पर 17 से 19 सितंबर तक रुकेंगी और पूरे देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। पढ़ें विस्तार से…
Chandigarh University: अश्लील हरकत! छात्रा ने कई लड़कियों के नहाने का वीडियो बनाया? Porn Site पर किया अपलोड, यूनिवर्सिटी में हंगामा

Chandigarh University: पंजाब (Punjab) की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। खुद छात्रा ही लड़कियों के नहाते समय का वीडियो बना कर लड़के को भेज रही हैं। वहीं लड़के द्वारा वीडियो Porn Site को बेचा जा रहा है साथ ही वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जा रहा है। पढ़ें विस्तार से…
Shubman Gill IPL 2023: क्या टूट गया शुभमन गिल और Gujarat Titans का नाता? चेन्नई सुपरकिंग्स में रवींद्र जडेजा की लेंगे जगह?

Shubman Gill IPL 2023: शुभमन गिल ने पिछले आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। गिल के नाबाद 45 रन ने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया था। लेकिन टाइटन्स द्वारा शाम को शेयर किए गए एक ट्वीट ने फैंस को भ्रमित कर दिया है। ट्वीट को पढ़कर यह संकेत मिल रहे हैं कि शुभमन गुजरात टाइटंस छोड़ रहे हैं। पढ़ें विस्तार से...
दिल दहलाने वाली घटना! छेड़छाड़-पिटाई के बाद लड़की की मौत, पुलिस ने मामला रफा-दफा करने के लिए गड्ढा खुदवाया और दफना दिया शव

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर में दो नाबालिग बहनों के साथ रेप की घटना को लेकर अभी पुलिस द्वारा जांच जारी है, इसी बीच एक और बड़ा मामला सामने आया है। ऐसी घटना के बाद हर कोई हैरान रह गया है। बता दें कि मामले में पुलिस ने सांप्रदायिक तनाव से बचने के लिए खुद ही युवती के शव को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफना दिया। पढ़ें विस्तार से..
APN News Live Updates: गोवा रिसॉर्ट पहुंची सीबीआई की टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ टीम, 10 घंटे बाद निकले

पिछले महीने गोवा में बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत के बाद जांच अब सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली है। बीते दिन शनिवार को सीबीआई फोरेंसिक टीम के साथ गोवा के होटल पहुंची थी। 10 घंटे की जांच के बाद सीबीआई होटल से निकल गए। बता दें कि यहां सोनाली फोगट अपनी मृत्यु से पहले रुकी थीं। परिवार ने सोनाली की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। परिजनों के आरोपों के बाद गोवा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सोनाली के कुछ सहयोगियों को गिरफ्तार किया था।
पेज अपडेट जारी है…
संबंधित खबरें:
- PM Modi: मोदी सरकार की क्या है पॉपुलर योजनाएं? जो सीधे दे रही है आम जनता को फायदा…
- चीन ने मुंबई 26/11 हमले के दोषी Sajid Mir को ब्लैक लिस्ट करने के प्रस्ताव पर लगाई रोक, जानें क्या है मामला?