APN News Live Update: कांग्रेस पार्टी ने पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra), सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (EX Indian PM DR. Manmohan Singh), पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Punjab CM Charanjeet Singh Channi) का नाम शामिल है।
इस सूची से पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का नाम कट गया है। सूची में मनीष तिवारी और गुलाम नबी आजादा का नाम भी नहीं शामिल किया गया है। रविवार को जारी लिस्ट में कांग्रेस में हाल ही में शामिल हुए बिहार के नेता कन्हैया कुमार को भी जगह नहीं दी गई है, जबकि गुजरात के युवा नेता हार्दिक पटेल को लिस्ट में जगह मिली है।
Lata Mangeshkar की अंतिम विदाई रजकीय सम्मान के साथ की जाएगी
APN News Live Update:सुर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर सरकार ने दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। साथ ही तिरंगा झंडा आधा झुका रहेगा। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की अंतिम विदाई राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी। लता मंगेशकर के निधन पर देश और बॉलीवुड गम में डूबा हुआ है। पीएम मोदी भी गमजदा हैं। वे दीदी के अंतिम दर्शन के लिए आज मुंबई के लिए रवाना होंगे। लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार आज शिवाजी पार्क में किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर उनके घर ‘प्रभु कुंज’ से हाजी अली जंक्शन, वर्ली नाका होते हुए सिद्धिविनायक होते हुए शिवाजी पार्क लाया जाएगा।
बता दें कि संगीत की दुनिया की सबसे बड़ी हस्ती रहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार 6 फरवरी 2022 की सुबह 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि लता मंगेशकर को 8 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Punjab Election 2022: कांग्रेस के CM चेहरे होंगे Charanjit Singh Channi, Rahul Gandhi ने किया एलान
APN News Live Update: पंजाब में कुछ ही दिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और रविवार को Rahul Gandhi ने आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे का एलान कर दिया है। लुधियाना में राहुल गांधी ने कहा कि Charanjit Singh Channi आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। बता दें कि जब राहुल गांधी ने आगामी पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस के सीएम चेहरे का एलान किया तो उस समय मंच में नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद थे और सीएम की घोषणा होने के बाद उन्होंने भी राहुल के साथ चरणजीत सिंह चन्नी का हाथ उठाया।… पूरी खबर यहां पढ़ें
Lata Mangeshkar के अंतिम दर्शन के लिए आज Mumbai जाएंगे PM Narendra Modi
APN News Live Update: स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 6 फरवरी को सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। लता मंगेशकर के निधन की खबर केंद्रीय पर्यटन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी है। उनके निधन से देश सहित पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि लता दीदी फिल्मों से परे, वह हमेशा भारत के विकास के बारे में भावुक थीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थी। Legendary Singer लता मंगेशकर के आखिरी दर्शन के लिए पीएम मोदी मुंबई जाएंगे।
सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार पीएम आज ही अंतिम दर्शन के लिए मुंबई रवाना होंगे। लता मंगेश्कर के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के कई सितारे अस्पताल पहुंच रहे हैं।….पूरी खबर यहां पढ़ें
Asaduddin Owaisi पर हमले के बाद EC हुआ सख्त, सुरक्षा का दिया आदेश
APN News Live Update: उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले नेताओं पर हमले की खबरें सामने आ रहीं हैं। सबसे पहले खबर सामने आई थी कि All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen प्रमुख Asaduddin Owaisi की गाड़ी पर मेरठ में हमला हुआ है। उसके बाद 5 फरवरी को खबर सामने आई कि BJP नेता की गाड़ी को वाहन ने Unnao में ट्क्कर मार दिया, जिसके कारण पांच लोग घायल हो गए। ऐसे में चुनावी मौसम में नेताओं की सुरक्षा राज्य में एक बड़ा मुद्दा बनते जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। साथ ही आदेश दिया है कि राज्य सरकारें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराएं।
ओवैसी पर हुए हमले के बाद पश्चिमी यूपी में डोर टू डोर कैंपेन के दौरान नेताओं की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए चिंता जताई है। EC ने स्टार प्रचारकों की सुरक्षा पर निर्देश दिए हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि इसे लेकर नोडल अफसरों की नियुक्ति की जानी चाहिए। साथ ही सुरक्षा इंतजामों पर पूरा ध्यान रखा जाए।
Hijab Vivad पर बोलीं कांग्रेस MLA-“मैं विधानसभा में हिजाब पहनती हूं, कोई रोक सके तो रोक लें”
APN News Live Update: कर्नाटक के उडुपी में हिजाब को लेकर कांग्रेस भी अब छात्राओं के समर्थन में उतर गई है। शनिवार को कलबुर्गी में कांग्रेस MLA कनीज फातिमा के नेतृत्व में मुस्लिम छात्राओं-महिलाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक ने कहा कि हम आदेश के अनुसार, हिजाब का कलर बदलने को तैयार हैं, ताकि इसे यूनिफॉर्म के कलर से मैच किया जा सके, लेकिन हम इसे हटा नहीं सकते।….पूरी खबर यहां पढ़ें
कांग्रेस नेता अजय राय पर वाराणसी के फूलपुर थाने में राजद्रोह का मुकदमा हुआ दर्ज
APN News Live Update: उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप और हमले की खबरें सामने आ रही हैं। अब उत्तर प्रदेश के फूलपुर से खबर सामने आई है कि वाराणसी के पिंडरा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के खिलाफ शनिवार को फूलपुर थाने में राजद्रोह का मामला दर्ज कर लिया गया है। अजय राय पर IPC की धारा 124 -A समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी पर विवादित बयान दिया है।
अमर्यादित भाषा का प्रयोग, राजित तारा गांव में बगैर अनुमति के जनसभा सहित अन्य आरोपों में फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम (एफएसटी) के उप निरीक्षक रामकृष्ण यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार, भड़काऊ भाषण पर आरओ से तीन दिन में जांच कराई गई थी। अजय राय को नोटिस देकर जवाब मांगा गया। इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।….पूरी खबर पढ़ें
संबंधित खबरें: