राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) आज राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती हो गए। जानकारी के अनुसार, राजद अध्यक्ष आज दोपहर ढाई बजे के करीब एम्स में भर्ती हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण लालू यादव अचानक पटना से दिल्ली लौटे और एम्स में भर्ती हो गए। बताया जा रहा है कि उन्हें बुखार व यूरिन में संक्रमण के कारण एम्स में भर्ती किया गया है। इसके अलावा उन्हें किडनी की भी पहले से परेशानी है।
Constitution Day पर बोले PM Modi- कुछ लोग अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर विकास की राह में अटकाते हैं रोड़े
Constitution Day के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि देश में कुछ लोग ऐसे हैं जो कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर विकास की राह में रोड़े अटकाते हैं। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में संविधान दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, ‘सुबह मैं विधायिका और कार्यपालिका के साथियों के साथ था और अब न्यायपालिका से जुड़े आप सभी विद्वानों के बीच हूं। हम सभी की अलग-अलग भूमिकाएं, अलग-अलग जिम्मेदारियां, काम करने के तरीके भी अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन हमारी आस्था, प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत एक ही है – हमारा संविधान।’ पढ़ें विस्तार से…
Constitution Day पर बोले CJI एन वी रमना- न्यायपालिका का भारतीयकरण करना होगा
Constitution Day के दिन विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए CJI एन वी रमना ने कहा कि अंबेडकर ने कहा था कि संविधान कितना भी बुरा हो अगर वो अच्छे हाथ में है तो वो अच्छा होगा। न्यापालिका लोगों की आखिरी उम्मीद है। फिर भी लोगो को न्याय दिलाने के लिए लोकतंत्र के तीनों अंगों को एक साथ काम करना होगा। पढ़ें विस्तार से…
Morena के पास Udhampur-Durg Express में लगी आग, दो कोच जलकर खाक, सभी यात्री सुरक्षित
Morena के पास वैष्णों देवी से आ रही दुर्ग-उधमपुर ट्रेन में आग लग गई। आग से AC बोगी A-1 और A-2 पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। दोनो बोगियों को ट्रेन से अलग कर लिया गया है। 8 फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। पढ़ें विस्तार से…
प्रयागराज हत्याकांड के पीड़ित परिवार से Priyanka Gandhi ने की मुलाकात, योगी सरकार पर किया वार
Congress महासचिव Priyanka Gandhi Vadra ने प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या होने पर यूपी की राज्य सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को उस परिवार से मुलाकात की जिसके 4 सदस्यों की हत्या प्रयागराज में कर दी गई थी। परिवार से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि परिवार दहशत में है। घर में सभी महिलाएं हैं, परिवार का पुरुष सदस्य झारखंड में काम करता है। वे नहीं जानती कि वे अकेले क्या करेंगी, कोई भी आकर उन्हें मानसिक या शारीरिक पीड़ा पहुँचा सकता है। पुलिस ने उनकी मदद नहीं की। पढ़ें विस्तार से…
Covid का नया Variant B.1.1.529, Delta से भी ज्यादा खतरनाक है… जानें सबकुछ
Covid B.1.1.529: दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 का एक नया Variant B.1.1.529 (Covid B.1.1.529 ) सामने आया है। नया वैरिएंट सामने आने के बाद विश्व स्तर पर तेजी से कोविड संक्रमण बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि नए वैरिएंट (Variant) पर कोविड वैक्सीन बेअसर हो सकती है, संक्रमण की दर बहुत तेज हो सकती है और मरीजों में गंभीर लक्षण विकसित हो सकते हैं। पढ़ें विस्तार से…
आंदोलन में जिन किसानों की गई जान, उन्हें मिले मुआवजा- Arvind Kejriwal, अन्य मांगों का भी किया समर्थन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसानों की मांगों का समर्थन किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘किसानों की जो भी मांगे हैं हम उसका पूरा समर्थन करते हैं। अजय मिश्रा टेनी को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए। किसानों की MSP की मांग जायज़ है। जितने भी झूठे मामले दर्ज़ किए गए हैं किसानों पर उन्हें वापस लिया जाए। किसान आंदोलन के दौरान जिन 700 किसानों की मौत हुई है उनके परिवारों को उचित मुआवज़ा दिया जाए। किसान जब तक वहां बैठें हैं हम उनके साथ हैं। किसान तय करेंगे कि वो वहां से कब उठेंगे। ‘ पढ़ें विस्तार से…
Farm Laws के खिलाफ किसानों के आंदोलन को एक साल पूरे
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ शुरू हुआ किसानों का आदोलन अब एमएसपी (MSP) की मांग के साथ जारी है। आंदोलन को आज 26 नवंबर को एक साल पूरे हो गए। पिछले साल आज ही के दिन किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से प्रशासन द्वारा रोक दिया गया था। जिसके बाद से किसान दिल्ली बॉर्डर (Delhi Border) पर बैठे हुए हैं। हालांकि हाल ही में प्रधानमंत्री ने तीन कृषि कानूनों को रद्द करने का फैसला लिया था हलांकि किसान अब एमएसपी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
Constitution Day 2021: संविधान दिवस पर PM Modi समेत तमाम बड़े नेताओं ने जनता को दी बधाई
Constitution Day 2021: भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस (Constitution Day) मनाया जाता है। यह दिन भारत के इतिहास में बहुत ही अहम स्थान रखता है। 26 नवंबर 1949 वह दिन था जब भारत ने संविधान को औपचारिक तौर पर स्वीकार किया था और 26 जनवरी 1950 को लागू किया था। 251 पन्नों की ताकतवर इस किताब के मुख्य निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर हैं। यह दिन उन्हें श्रद्धाजंलि देने के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है। भारत में संविधान को तैयार करने में कुल दो साल 11 महीने और 18 दिन लगे। इसका वजन 3.75 किलोग्राम है।
Constitution Day 2021: संविधान दिवस पर जानिए कैसे आई प्रस्तावना
Constitution Day 2021: भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस (Constitution Day) मनाया जाता है। यह दिन भारत के इतिहास में बहुत ही अहम स्थान रखता है। 26 नवंबर 1949 वह दिन था जब भारत ने संविधान को औपचारिक तौर पर स्वीकार किया था और 26 जनवरी 1950 को लागू किया था। पढ़ें पूरी खबर
संविधान दिवस के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगा समारोह
SCBA संविधान दिवस के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट में एक समारोह का आयोजन कर रहा है। भारत के मुख्ययाधीश जस्टिस एन वी रमन इसके कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप आमंत्रित किया गया है। दोपहर 1 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में CJI के अलावा सुप्रीम कोर्ट के और जज भी शामिल होंगे।
UP Election 2022: Akhilesh-Jayant के बीच सीटों का हुआ बंटवारा
UP Election 2022 को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है कि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमती लगभग-लगभग बन गई है।
सूत्रों के मुताबिक दोनों दलों के बीच पश्चिमी यूपी के 32 विधानसभा क्षेत्रों को लेकर रजामंदी बन गई है। समझौते के मुताबिक जयंत चौधरी की आरएलडी कुल 32 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी, जिसे समाजवादी पार्टी का समर्थन होगा।
इसके साथ ही प्रदेश के अन्य सीटों पर सपा और गठबंधन के अन्य दल अपने प्रत्याशी उतारेंगे।
विवाद में फंसने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान Tim Paine ने लिया क्रिकेट से ब्रेक
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान Tim Paine ने सभी तरह के क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का फैसला किया है। विवादों में घिरे रहने के कारण टिम पेन ने यह फैसला किया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से दूर होने का एलान कर दिया है।
टिम पेन के मैनेजर ने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए दी। टिम पेन के मैनेजर जेम्स हेंडरसन ने कहा वो मानसिक स्वास्थ्य की वजह से क्रिकेट से ब्रेक ले रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं इस बात की पुष्टि कर रहा हूं कि टिम पेन ने मेंटल हेल्थ ब्रेक की वजह से क्रिकेट के सभी फॉर्म्स से ब्रेक लेने का फैसला किया है। हम उनके और उनकी पत्नी को लेकर काफी चिंतित हैं और इसी वजह से आगे और कोई भी प्रतिक्रिया इस पर नहीं दी जाएगी।