अमेरिकी मीडिया में ऐसा क्या छप गया जिससे बिफर पड़े केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर? ट्वीट कर जमकर लताड़ा

0
171
anurag thakur top news on Modi Cabinet
Anurag Thakur

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क टाइम्स पर भारत के बारे में “झूठ फैलाने” का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री ने कश्मीर में प्रेस की स्वतंत्रता पर अखबार में प्रकाशित एक लेख को “शरारती और काल्पनिक” बताया। अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, “न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारत के बारे में कुछ भी प्रकाशित करते समय तटस्थता के सभी ढोंगों को बहुत पहले छोड़ दिया था। कश्मीर में प्रेस की स्वतंत्रता पर NYT का तथाकथित ओपिनियन अंश शरारती और काल्पनिक है।”

मंत्री ने कहा, “न्यूयॉर्क टाइम्स और कुछ अन्य लिंक-माइंडेड विदेशी मीडिया भारत और हमारे लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में झूठ फैला रहे हैं। ऐसा झूठ लंबे समय तक नहीं चल सकता है।” गौरतलब है कि अनुराग ठाकुर द्वारा यह खंडन अमेरिका स्थित समाचार पत्र द्वारा कश्मीर में सूचना प्रवाह पर कथित प्रतिबंधों पर एक लेख प्रकाशित होने के बाद आया है।

ठाकुर ने कहा, “कुछ विदेशी मीडिया भारत और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लंबे समय से व्यवस्थित रूप से हमारे लोकतंत्र और बहुलतावादी समाज के बारे में झूठ बोलने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि भारत में प्रेस की स्वतंत्रता अन्य मौलिक अधिकारों की तरह ही पवित्र है।

उन्होंने कहा, “भारत में लोकतंत्र और हम लोग बहुत परिपक्व हैं और हमें इस तरह के एजेंडे से चलने वाले मीडिया से लोकतंत्र के व्याकरण को सीखने की जरूरत नहीं है।” मंत्री ने कहा, “भारतीय ऐसी मानसिकता को भारत की धरती पर अपने एजेंडे को चलाने की अनुमति नहीं देंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here