बच्चों को भी होता है Juvenile Arthritis? जानें लक्षण और बचाव

वैसे तो बच्चों में कई तरह का आर्थराइटिस हो सकता है लेकिन जुवेनाइल इडियोपैथिक आर्थराइटिस (juvenile idiopathic arthritis) सबसे ज़्यादा बच्चों में देखा जाता है।

0
215
Juvenile Arthritis: क्या आपको भी बच्चों में दिख रहें ये लक्षण, जानिए क्या है जुवेनाइल आर्थराइटिस और इलाज
Juvenile Arthritis: क्या आपको भी बच्चों में दिख रहें ये लक्षण, जानिए क्या है जुवेनाइल आर्थराइटिस और इलाज

Juvenile Arthritis: आर्थराइटिस या गठिया बीमारी का नाम सुनते हैं तो हमारी आंखों के सामने बुर्जुर्गों का चेहरा आ जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि आर्थराइटिस केवल बुजुर्गों को नहीं बच्चों को भी होता है। दिन-प्रतिदिन बच्चों में ये बिमारी बढ़ती ही जा रही है। आर्थराइटिस में व्यक्ति के जोड़ों में दर्द, सूजन और जकड़न रहती है। इस जकड़न और दर्द के चलते मरीज़ को रोजमर्रा के काम करने में तकलीफ होती है और स्थिति कई बार इतनी भयंकर हो जाती है कि आर्थराइटिस के मरीज़ बिस्तर तक पकड़ लेते हैं।

Juvenile Arthritis: क्या आपको भी बच्चों में दिख रहें ये लक्षण, जानिए क्या है जुवेनाइल आर्थराइटिस और इलाज
Juvenile Arthritis

Juvenile Arthritis क्या है?

वैसे तो बच्चों में कई तरह का आर्थराइटिस हो सकता है लेकिन जुवेनाइल इडियोपैथिक आर्थराइटिस (juvenile idiopathic arthritis) सबसे ज़्यादा बच्चों में देखा जाता है। इससे प्रभावित होने वाले बच्चे 5-16 साल तक की उम्र वाले होते हैं और इसमें 6 हफ्तों से ज्यादा समय तक जोड़ों में दर्द रहता है। जिससे बच्चों की लाइफस्टाइल पर सीधे तौर पर इफेक्ट पहुंचता है। इनके लक्षणों को समझना मुश्किल है।

Juvenile Arthritis: क्या आपको भी बच्चों में दिख रहें ये लक्षण, जानिए क्या है जुवेनाइल आर्थराइटिस और इलाज
Juvenile Arthritis

Juvenile Arthritis: जानिए क्या है इसके लक्षण

बच्चों में जुवेनाइल इडियोपैथिक आर्थराइटिस के नीचे दिए गये लक्षण देखे जा सकते हैं। अगर दो या उससे अधिक लक्षण आपको अपने बच्चे में दिखे तो सतर्क हो जाएं।

  • जोड़ों में दर्द, खास तौर पर सुबह के वक्त अगर जकड़न हो।
  • जोड़ों में दर्द और सूजन
  • अगर अचानक लंगड़ा कर चलने लगे बच्चा
  • चिड़चिड़ापन और अक्सर थकान महसूस करना।
  • बुखार जिसका कोई और कारण समझ ना आ रहा हो।
  • वजन का घटना

Juvenile Arthritis: क्या है इसका इलाज

Juvenile Arthritis: क्या आपको भी बच्चों में दिख रहें ये लक्षण, जानिए क्या है जुवेनाइल आर्थराइटिस और इलाज
Juvenile Arthritis

अगर आपके बच्चे में इनमें से कोई भी लक्षण दिखें तो एक अच्छे आर्थोपेडिक सर्जन को जल्द से जल्द दिखाए। ब्लड टेस्ट और X-Ray के बाद ही इस बाद की पुष्टि हो सकेगी कि आपके बच्चे को जुवेनाइल इडियोपैथिक आर्थराइटिस है या नहीं? दर्द कम करने वाली कुछ दवाइयों से दर्द कम करने में मदद मिल सकती है। इन बच्चों के लिए जरूरी है कि अपने जोड़ों को चलाते रहें यानी मूवमेंट और एक्टिविटी बहुत जरूरी है।

नियमित रूप से करें व्यायाम

स्विमिंग एक बहुत अच्छा व्यायाम है जिससे मांसपेशियों में खिंचाव और लचीलापन रहता है।

वजन घटाना है जरूरी

Juvenile Arthritis: क्या आपको भी बच्चों में दिख रहें ये लक्षण, जानिए क्या है जुवेनाइल आर्थराइटिस और इलाज
Juvenile Arthritis

बच्चे का वजन अगर अधिक है तो वजन घटाने पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। ज्यादा वजन से जोड़ों पर भार पड़ता है और उनमें घिसाव आता है।

बच्चे को जंक फूड ना दें

जंक फूड से वजन बढ़ता और इसका सीधा असर बच्चों के जोड़ों पर पड़ता है। ऐसे में बच्चों के आहार पर खास ध्यान देना चाहिए और उन्हें पौष्टिक आहार देना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here