Heavy Rainfall: आसमान से बरसी आफत, आखिर क्‍यों बेकाबू हुए हालात, जानिए यहां ?

Heavy Rainfall: उत्तर भारत में हुई मूसलाधार बारिश से मानसून की कमी तो दूर हुई, लेकिन कई अन्‍य दिक्‍कतें भी हुईं। खासतौर पर पिछले दो दिनों में पूरे उत्तर भारत में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

0
70
Heavy Rainfall Impact on Environment top news
Heavy Rainfall in North India

Heavy Rainfall: इस समय पूरे पूरे उत्तर भारत में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है।बात चाहे मैदान की हो या पहाड़ी इलाकों की हर जगह जलप्रलय से कोहराम मचा हुआ है।
देश की राजधानी दिल्‍ली और एनसीआर में जगह-जगह जलभराव, सड़कें धंसने से लेकर पानी-पानी होने से लोग परेशान हैं।आखिर ऐसा क्‍या हुआ कि इस वर्ष मॉनूसन ने इतना कहर बरपाया।

मौसम वैज्ञानिकों और पर्यावरणविदों का कहना है कि आसमान से बरसी आफत के पीछे दो चीजें जिम्‍मेदार हैं। पहला मानसूनी हवाएं और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ में होने वाला बदलाव।
इन दोनों वजहों से ही देशभर में पानी से तबाही मची है। गौरतलब है कि केदारनाथ में साल 2013 में आई आपदा का कारण भी इसी को बताया था।लिहाजा वैज्ञानिकों ने भी इसे लेकर चेतावनी दी है।इसमें कहा गया है कि लगातार क्लाइमेट चेंज और धरती गर्म हो रही है।जिससे दुनियाभर में तय सीमा से अधिक बारिश और बाढ़ के हालात बन सकती हैं।

Heavy Rainfall: Impact and News

Heavy Rainfall: मौसम में बदलाव

Heavy Rainfall:उत्तर भारत में हुई मूसलाधार बारिश से मानसून की कमी तो दूर हुई, लेकिन कई अन्‍य दिक्‍कतें भी हुईं। खासतौर पर पिछले दो दिनों में पूरे उत्तर भारत में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।बंगाल की खाड़ी से तेज हवाएं उत्तर की तरफ पहुंच रही थीं। मानसूनी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ में होने वाले बदलाव के चलते तेज बारिश हुई।

मौसम विभाग की तरफ से जारी बयान के मुताबिक जुलाई के पहले 8 दिनों में हुई बारिश ने देशभर में बारिश की कमी पूरी की।मानसूनी सीजन में कुल 243.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से दो प्रतिशत अधिक है।

Heavy Rainfall: दिल्ली में दो दशक का टूटा रिकॉर्ड

Heavy Rainfall Latest Update today
Heavy Rainfall

Heavy Rainfall: मौसम विभाग के अनुसार बारिश ने दिल्ली में 20 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 126.1 मिलीमीटर (मिमी) रिकॉर्ड बारिश दर्ज की।बारिश का यह आंकड़ा 10 जुलाई 2003 के बाद सर्वाधिक है।उस दौरान 24 घंटों के दौरान 133.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

Heavy Rainfall: उत्तर भारत के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ

  • मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के ऊपर बना हुआ है। जबकि मानसून अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण की ओर फैल गया है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती स्थिति बनी है। आईएमडी ने दो दिन पहले हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बहुत ज्यादा बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया था।जम्‍मू- कश्मीर के छिटपुट स्थानों, और पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, और पंजाब में भी भारी बारिश का अनुमान लगाया गया था।

संबंधित खबरें

Environment News: लगातार बढ़ रहा जलवायु परिवर्तन का असर, भारत की Solar और Wind Energy की क्षमता घटेगी

Environment News: Delhi में खराब हो रहा वायु का स्‍तर, प्रति 1 लाख की आबादी पर 106 मौतें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here