फिल्म ‘Tadap’ की रिलीज पर बेटे Ahan Shetty को Suniel Shetty ने दी शुभकामनाएं, शेयर किया पोस्ट

0
495
Suniel Shetty

इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले कई होनहार अभिनेता में सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बेटे अहान शेट्टी ने काफी ध्यान खींचा। अभिनेता अहान शेट्टी (Ahan Shetty) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) की फिल्म (Tadap) ‘तड़प’ रिलीज हो चुकी हैं। इसी दौरान सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान के लिए शुभकामनाएं देते हुए एक इमोशनल नोट लिखा हैं।

सुनील शेट्टी ने बेटे अहान शेट्टी के लिए लिखा दिल को छू लेने वाला नोट

इस दौरान शुक्रवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने तड़प की रिलीज के साथ बॉलीवुड में अपने बेटे की शुरुआत का जश्न मनाते हुए अहान शेट्टी की बचपन की एक तस्वीर अपलोड की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने  कैप्शन में लिखा “अहान! आपका पहला शुक्रवार। आपकी पहली फिल्म रिलीज। तड़प का समय आ गया है। फिल्मों के फ्लैश के रूप में एक और मील का पत्थर”।

इससे पहले अहान की बहन अथिया ने भी अपने भाई के साथ बचपन की तस्वीर शेयर कर उन्हें नई फिल्म की शुभकामनाएं दी थी। इस पोस्ट पर फैंस भी उन्हें लगातार कमेंट्स लिखकर बधाई दे रहे हैं।

तेलुगु फिल्म का हिंदी रीमेक है

तड़प में अहान शेट्टी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में हैं। यह 2018 की तेलुगु फिल्म RX 100 की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसे अजय भूपति ने निर्देशित किया था। फिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया कर रहे हैं। फिल्म में लक्ष्मण के रूप में सुनील शेट्टी भी हैं। तड़प’ में (ईशान-रमिशा) की कहानी दिखाई गई है, जो एक-दूसरे के प्यार में करते हैं। जैसे ही दोनों घरवालों को अपने रिश्ते के बारे में बताते हैं तो खूब बवाल होता है।

यह भी पढ़ें: ‘Tadap’ Screening पर Ahan Shetty के पोस्टर को Salman Khan ने किया KISS, वायरल हुआ वीडियो

फिल्म ‘Tadap’ के प्रीमियर में एक साथ दिखे Athiya Shetty और KL Rahul, लोगों की टिकी निगाहें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here