रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट बॉलीवुड में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कपल्स में से एक हैं। आलिया और रणबीर की लव स्टोरी (Love Story) सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों ने सबके सामने अपने रिश्ते का इजहार किया था और अभी से इन्हें हैशटैग ‘रालिया’ (Ralia) बुलाया जाता है। बता दें कि आलिया और रणबीर का परिवार भी आपस में अच्छा बॉन्ड बना चुका है।
Ranbir Kapoor और Alia Bhatt जल्द ही बंधेंगे शादी के बंधन में
वहीं इसी बीच आलिया और रणबीर के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि ये जवानी है दीवानी अभिनेता ने हाल ही में अपनी लेडीलव के साथ अपनी शादी की पुष्टि की है। एनडीटीवी से बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा कि आलिया और उनके पास जल्द ही शादी करने के सभी इरादे हैं। हालांकि, अभिनेता ने तारीख का खुलासा नहीं किया और कहा कि वह मीडिया से बातचीत के दौरान तारीख नहीं बताएंगे।

पिंकविला द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर की बुआ रीमा जैन ने बताया था कि उन्हें अभी तक इस बारें में कुछ भी नहीं पता है। लेकिन उन्होंने इतना जरूर बताया कि रणबीर और आलिया शादी करेंगे, लेकिन कब इस बारे में वो नहीं जानती।
2018 से शुरू हुई डेटिंग
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की डेटिंग की खबरें 2018 से शुरू हुई जब दोनों को एक साथ सोनम कपूर की शादी में देखा गया। बाद में उसी साल रणबीर ने आलिया भट्ट के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि एक मैगजीन से की। उन्होंने कहा था कि उनका रिश्ता नया है और वह इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं। 64 वें विमल इलाइची फिल्मफेयर अवार्ड्स 2019 में, इस जोड़े ने सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे को स्वीकार किया। शो में रणबीर कपूर की ओर इशारा करते हुए आलिया भट्ट ने कहा था कि वह उनसे प्यार करती हैं।

यह जोड़ी पहली बार अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में ऑन स्क्रीन कपल के रूप में दिखाई देगी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म लंबे समय से चर्चा में है। कोरोनो महामारी के कारण इस फिल्म को कई बार स्थगित किया गया। इस साल आलिया भट्ट को संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी और एसएस राजामौली की आरआरआर में देखा गया। वहीं रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र और शमशेरा में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें:
जोधपुर पहुंचे Ranbir Kapoor-Alia Bhatt क्या शादी का है प्लान? तस्वीरों से उठी चर्चा