बॅालीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) पैरेंट्स बन गए हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। वहीं प्रियंका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें प्रियंका को अपने पति निक के साथ ड्राइव पर जाते हुए देखा गया। इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- ‘My Favorite Kind Of Sunday’। बताते चले कि दंपति ने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया।

Priyanka Chopra ने शेयर किया पोस्ट
प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “ये बताते हुए हम खुश हैं कि हम सरोगेसी के जरिए अपने जीवन में एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करते हैं।” वहीं निक जोनास (Nick Jonas) ने पिता बनने के बाद सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया था। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपने दिनचर्या के बारें में बताया था।

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा था- मॉर्निंग गुड फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वीडियो में निक सुबह की कॉफी का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं साथ ही वीडियो में वो अपने हाथ में कॉफी पकड़े हुए हैं और कहते हैं- चलो दिन को बेहतर बनाते हैं। आपको बता दें कि प्रियंका पहली ऐसी भारतीय एक्ट्रेस बन गई हैं जिसने 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैगजीन पर कवर गर्ल के रूप में जगह बनाई है। हाल ही प्रियंका ने वैनिटी फेयर मैगजीन कवर गर्ल बनकर दुनिया को चौंका दिया।

मैगजीन ने प्रियंका के बारे में लिखते हुए कहा था, ‘हॉलीवुड को हिलाकर रख देने वाला वैश्विक सितारा, रूढ़ियों को तोड़ना और निक जोनास के साथ बसना। यह हमारी अपनी देसी गर्ल को वैश्विक स्तर पर इतनी बड़ी संख्या में वैश्विक मैगज़ीन कवर पर दिखने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनाती है’। एल्योर, मैरी क्लेयर, एल, वोग, मैक्सिम, इनस्टाइल, कॉस्मोपॉलिटन और कॉम्प्लेक्स जैसी मैगजीन की कवर गर्ल बन चुकी हैं।
प्रियंका वैनिटी फेयर के कवर पर सफ़ेद फ्रिंज ड्रेस में नज़र आईं थी, ट्रेलब्लेज़र अपने नवीनतम पॉवर मूव में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। गौरतलब है कि प्रियंका और निक ने 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। बाद में, इस जोड़े ने दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन पार्टी भी दी थीं।
यह भी पढ़ें:
- पिता बनने के बाद Priyanka Chopra के पति Nick Jonas ने शेयर किया पहला पोस्ट, देखें वीडियो
- शादी करने वाले हैं Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda? जानें सच्चाई