Padma Awards 2022: सिंगर Sonu Nigam को पद्मश्री अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित, देखें और कितने लोगों के नाम हैं शामिल

0
379
Sonu Nigam
Padma Awards 2022: सिंगर Sonu Nigam को पद्मश्री अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित (photo by social media)

Padma Awards 2022: बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) को साल 2022 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। हाल ही में पद्मश्री अवॉर्ड में शामिल लोगों की लिस्ट जारी की गई जिसमें सिंगर सोनू निगम का नाम भी शामिल है। सोनू निगम के लिए यह बहुत खुशी की बात है कि उन्हें पद्मश्री से नवाजा जाएगा। आपको बता दें कि 2022 में इस बार 128 लोगों के नाम शामिल हैं।

Sonu Nigam
Sonu Nigam

Sonu Nigam को पद्मश्री अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित

बताते चले कि हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म पुरस्कारों के विजेता की घोषणा की जाती है। इसी के साथ और भी कई दिग्गज कलाकारों को अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा सोनू निगम ने अपने करियर में लगभग 320 फिल्मों के लिए गाने गाए। उन्हें 2 बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

गौरतलब है कि हाल ही में सोनू निगम और उनके परिवार को कोरोना हो गया था। सोनू के खुद इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी थी उन्होंने एक वीडियो शेयर करके बताया था – ‘मैं कोविड पॉजिटिव हूं इस समय. मुझे भुवनेश्वर में परफॉर्म करने और सुपर सिंगर सीजन 3 की शूटिंग के लिए भारत आना था। इसलिए मैंने अपना टेस्ट कराया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मै अभी दुबई में हूं।

Sonu Nigam
Sonu Nigam

सोनू निगम ने कहा था कि, कोरोना वायरस की इस वेव में कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। इसे लेकर लोगों को डरना नहीं चाहिए लेकिन सतर्क रहना चाहिए क्योंकि यह थोड़ा ज्यादा जल्दी फैल रहा है’। मुझे लगता है कि लोगों को इसके साथ रहना सीखना होगा।

यह भी पढ़ें: