Nora Fatehi का ‘Dance Meri Rani’ सॅान्ग आउट, एक्ट्रेस के डांस के दिवाने हुए फैंस

0
496
Nora Fatehi
Nora Fatehi का ‘Dance Meri Rani’ सॅान्गआउट

अपनी अदाओं से लोगो को मदहोश करने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) का नया म्यूजिक एल्बम ‘डांस मेरी रानी’(Dance Meri Rani) रिलीज हो गया हैं। नोरा गाने में एक ‘जलपरी’ के अवतार में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री के डांस को देखकर सभी के होश उड़ गए है फैंस उनके इस गाने को काफी पसंद कर रहे है। बता दें कि ‘नाच मेरी रानी’ म्यूजिक एल्बम के बाद गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के साथ ये दूसरा गाना हैं।

nora

यहां देंखे वीडियो-

Nora Fatehi ने लिया मरमेड अवतार

इसे बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने डायरेक्ट किया है। फैंस गुरु रंधावा और नोरा की जोड़ी को एक बार फिर देखकर काफी खुश हैं। म्यूजिक एल्बम के लिए नोरा ने ‘मरमेड’अवतार लिया है। नोरा फतेही अपनी डांस के प्रति बहुत समर्पित हैं आपको बता दें कि सत्यमेव जयते 2 गाने कुसु कुसु के शूट के दौरान कांच के टुकड़े से चोट लगने के बाद भी नोरा ने अपना काम जारी रखा था । डांस मेरी रानी के लिए उन्हें सेट्स पर स्ट्रेचर पर इधर-उधर ले जाना था, क्योंकि जलपरी कॉस्ट्यूम की वजह से वह चल नही पा रही थी।

nora fatehi
Nora Fatehi

डेटिंग की खबर आई थी सामने

आपको बताते चलें कि अपने आइटम सॅाग्स से सभी का दिल जीतने के बाद अब हाल ही में अभिनेत्री को गुरु रंधावा के साथ गोवा के बीच में टहलते हुए देखा गया था। जिससे सभी के दिल में हलचल मचा दी थी कि क्या दोनों एक दूसरे को डेटिंग कर रहें हैं। फोटो में नोरा शॉर्ट्स और टी शर्ट में नजर आ रही थी और गुरु रंधावा बीच शर्ट और शॉर्ट्स में पहने हुए थे। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही फैंस के मन में हलचल पैदा कर दी थी। फैंस पूछ रहे थे कि क्या गुरु रंधावा और नोरा डेटिंग कर रहे हैं। हालंकि ये तो गुरु और नोरा किसी ने कन्फर्म नहीं किया है, पर दोनों “नाच मेरी रानी” सॉन्ग में काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: