अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) कोरोना नेगेटिव (Corona Negative) हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये इस बात की जानकारी दी है। पोस्ट शेयर करते हुए नोरा ने लिखा कि ‘मैं अब अपनी स्ट्रेंथ और एनर्जी को वापस लाने पर काम करुंगी…तब तक के लिए स्टे सेफ गायज’।
Nora Fatehi की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव
![Nora Fatehi](https://apnnews.in/wp-content/uploads/2021/10/noora-fatehi.jpeg)
हाल ही में नोरा फतेही का नया गाना डांस मेरी रानी रिलीज हुआ है जिसमे वह पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के साथ नजर आईं थी। आपको बता दें कि नोरा गाने में एक ‘जलपरी’ के अवतार में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री के डांस को देखकर सभी के होश उड़ गए है फैंस उनके इस गाने को काफी पसंद कर रहे है। बता दें कि ‘नाच मेरी रानी’ म्यूजिक एल्बम के बाद गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के साथ ये दूसरा गाना हैं।
![nora](https://apnnews.in/wp-content/uploads/2022/01/nora-472x1024.jpg)
इस गाने के प्रमोशन के लिए नोरा फतेही ‘द कपिल शर्मा शो’ (Kapil Sharma Show), बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में भी पहुंची थीं। जिसके कुछ दिन बाद ही वह कोविड पॉजिटिव आईं हालांकि कि अब नोरा बिल्कुल ठीक हैं। गौरतलब हैं कि पिछले कुछ महीनों में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ कोरोना की चपेट में आए है। जिसमे साउथ हीरो महेश बाबू, स्वरा भास्कर, जॉन अब्राहम, एकता कपूर, अर्जुन कपूर ,सोनू निगम और उनका परिवार शामिल है।
यह भी पढ़ें:
- अभिनेत्री Swara Bhasker समेत एक्ट्रेस का पूरा परिवार कोरोना की चपेट में
- टिकटॉक स्टार Kili Paul ने ‘डांस मेरी रानी’ पर किया ऐसा जबरदस्त डांस, जिसे देखकर Nora Fatehi के उड़ गए होश