हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं Malaika Arora, जानें कैसी है एक्ट्रेस की हालत

मलाइका की कार का एक्सीडेंट मुम्बई पुणे एक्सप्रेस पर हुआ है। अभिनेत्री पुणे में दोपहर एक फैशन इवेंट में शामिल हुई थीं।

0
289
Malaika Arora
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं Malaika Arora

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का बीती रात एक्सीडेंट (Malaika Arora Accident) हो गया था। जिसके बाद उन्हें नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अब एक्ट्रेस ठीक हैं और उन्हें हॅास्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Malaika Arora को मामूली चोटें आई हैं

मीडिया रिपार्टे के अनुसार मलाइका की बहन अमृता अरोड़ ने बताया था कि, ‘मलाइका अब ठीक हो रही हैं, कुछ समय के लिए वो अंडर ऑब्ज़रवेशन रहेंगी’। अमृता अरोड़ा ने बताया, मलाइका जब एक फैशन इवेंट से वापस मुंबई लौट रहीं थीं। तभी उनका एक्सीडेंट हुआ। फैंस उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि उनसे मिलने के लिए अर्जुन कपूर भी उनके घर गए हैं। एक्सीडेंट में मलाइका अरोड़ा की आंखों पर चोटें आई थीं।

de5499a9 6a4f 4153 a6f5 72cd5277aba1

दरअसल, यह हादसा उस वक्त हुआ जब तीन गाड़िया आपस में टकरा गई। मलाइका की कार का एक्सीडेंट मुम्बई पुणे एक्सप्रेस पर हुआ है। अभिनेत्री पुणे में दोपहर एक फैशन इवेंट में शामिल हुई थीं। जिसमें उन्होंने डिजाइनर संजीव मारवाहा के लिए रैंप वॉक किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने इवेंट की झलकियां भी शेयर की हैं।

Malaika Arora
एक्ट्रेस Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा के पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस 2017 में अरबाज खान से तलाक के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी को बॅालीवुड में हॅाट कपल के नाम से जाना जाता हैं। दोनों ही अपने रिश्ते में बहुत खुश हैं हाल ही में खबर फैली थी कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया हैं लेकिन यह खबर सच नही थी। बता दें कि इन सभी अफवाहों के बीच अर्जुन ने फुलस्टॅाप लगा दिया था।

यह भी पढ़ें:

एक्ट्रेस Malaika Arora ने मैग्जीन के लिये कराया फोटोशूट, फैंस ने कहा- “Too Hot”

Anushka Sharma की अदाओं के दिवाने हुए Virat Kohli, कपल के लेटेस्ट फोटोशूट से नजरें हटाना मुश्किल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here