Mika Di Vohti: मीका सिंह का इस लड़की पर आया दिल, स्वयंवर में जल्द करेंगे शादी?

0
293
Mika Di Vohti
Mika Di Vohti: मीका सिंह का इस लड़की पर आया दिल

Mika Di Vohti: बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) जल्द ही घोड़ी चढ़ने वाले हैं। यही वजह है कि स्वयंवर के जरिए मीका सिंह अपनी दुल्हनिया ढूंढ रहे हैं। लेकिन शो को देखकर ऐसा लग रहा है कि मीका को उनकी मनपसंद लड़की मिल गई है जिसे वो अपनी दुल्हनिया बनाएंगे। अब आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ये लड़की है कौन, जिसने मीका सिंह के दिल को चुरा लिया है।

Mika Di Vohti: मीका सिंह का दिल चुराया इस लड़की ने

मीका सिंह के स्वयंवर में एक से बढ़कर एक खूबसूरत लड़कियां आई हैं, जो कि सिंगर को इम्प्रेस करने में लगी हुई हैं। शो में लड़कियां अपने प्यार का इजहार मीका के सामने खुलेआम करती दिखाई दे रही हैं। हर लड़की मीका सिंह के लिए अपने प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हट रहीं। लेकिन सबके मन में अभी भी ये सवाल है कि आखिर वो कौन सी लड़की है जिसने मीका का दिल चुरा लिया है।

हाल ही में मीका सिंह के स्वयंवर का जो लेटेस्ट एपिसोड सामने आया है जिसमें फराह खान ने इस शो में ग्रैंड तरीके से एंट्री की। बता दें कि फराह, मीका को अपना भाई मानती हैं ऐसे में वो अपने भाई के लिए लड़की चुनने आई हैं। फराह ने लड़कियों का टेस्ट लिया। इतना ही नहीं उन्होंने टेस्ट के बाद ये जानने की कोशिश की कि मीका के लिए कौन सी लड़की बेस्ट रहेगी।

Mika Di Vohti
Mika Di Vohti

Mika Di Vohti: शेयर किए गए वीडियो में फराह खान सभी लड़कियों से मिलती हैं और फिर मीका को इनसे जुड़ी बातें बताती हैं। इसके बाद प्रांतिका के बारे में बात करते हुए फराह कुछ कहती हैं, ऐसे में प्रांतिका का नाम सुनते ही मीका कहते हैं कि वो मुझे सबसे अच्छी लगती है। इस बात को सुनते ही फराह खुश हो जाती हैं। मीका के इन बातों को सुनकर ऐसा लग रहा है कि प्रांतिका ही उनकी होने वाली दुल्हनिया बनेगी।

यह भी पढ़ें:

‘Koffee With Karan’ में Alia Bhatt ने खोले ससुराल के राज, कपूर परिवार के बारे में बताया सबकुछ

Anushka Sharma की फिल्म ‘Chakda Xpress’ का पहला शेड्यूल हुआ पूरा, इस स्टाइल में एक्ट्रेस ने किया अनाउंस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here