KRK ने Ayushmann Khurrana और Vani Kapoor की फिल्म ‘Chandigarh Kare Aashiqui’ को किया ट्रोल, बताया सॉफ्ट पोर्न फिल्म

0
712
KRK
KRK ने Ayushmann Khurrana और Vani Kapoor की फिल्म ‘Chandigarh Kare Aashiqui’ को किया ट्रोल, बताया सॉफ्ट पोर्न फिल्म (PHOTO: SOCIAL MEDIA)

केआरके (KRK) कमाल आर खान सोशल मीडिया पर अक्सर किसी न किसी मशहूर हस्ती पर कमेंट करने की वजह से विवादों में फंसे रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ (Chandigarh Kare Aashiqui) को लेकर कमेंट किया हैं उन्होनें इस फिल्म को ‘सॉफ्ट पोर्न फिल्म’ बताया है। जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया हैं।  

KRK ने बताया सॉफ्ट पोर्न फिल्म

जैसा कि सभी जानते है आयुष्मान को नए-नए कॉन्सेप्ट चुनने के लिए जाना जाता है, और उनकी फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी के ट्रेलर में कुछ बोल्ड दृश्य दिखाए गए हैं। जिस वजह से केआरके ने इसे सॉफ्ट पोर्न फिल्म बताया हैं केआरके ने ट्विटर पर फिल्म को ट्रोल करते हुए लिखा, ‘क्या आप सॉफ्ट पोर्न फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी थिएटर में देखेंगे?’

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1467508470853378052?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1467508470853378052%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fcdn.embedly.com%2Fwidgets%2Fmedia.html%3Ftype%3Dtext2Fhtmlkey%3Dfd92ebbc52fc43fb98f69e50e7893c13schema%3Dtwitterurl%3Dhttps3A%2F%2Ftwitter.com%2Fkamaalrkhan%2Fstatus%2F1467508470853378052image%3Dhttps3A%2F%2Fabs.twimg.com%2Ferrors%2Flogo46x38.png

इसके अलावा उन्होनें पोल के नतीजे दिखाते हुए फिल्म को ट्रोल भी किया हैं उन्होंने आगे लिखा कि ‘रिजल्ट- 35% लोग ‘सॉफ्ट पोर्न फिल्म’ चंडीगढ़ करे आशिकी देखना चाहते हैं। मतलब फिल्म पहले दिन 3 से 4 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में कामयाब रहेगी। बता दें कि अभिषेक कपूर द्वारा अभिनीत फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

https://www.instagram.com/p/CW-cNnWoDU_/

फिल्म के बारे में

आयुष्मान और वाणी कपूर की चंडीगढ़ करे आशिकी पहले जुलाई 2021 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना के कारण निर्माताओं ने रिलीज को टाल दिया था। फिल्म अब 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ सामाजिक वर्जित विषयों को चर्चा में लाने वाली फिल्म है। यह फिल्म सेक्स परिवर्तन के विषय के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसमें आयुष्मान और वाणी के रोमांस को भरपूर दिखाया गया हैं।

यह भी पढ़ें: ‘Chandigarh Kare Aashiqui’ का गाना ‘खिंच ते नच’ आउट, Ayushmann Khurrana और Vani Kapoor ने अपने मूव्स से फैंस को किया घायल

‘Chandigarh Kare Aashiqui’ का टाइटल ट्रैक आउट, भांगड़ा एनर्जी से भरपूर Ayushmann Khurrana-Vani Kapoor का गाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here