बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले का जबरदस्त आगाज, जनता ने बताया शो का विनर कौन?

0
112
Bigg Boss 16 Finale
Bigg Boss 16 Finale

Bigg Boss 16 Finale: बिग बॉस सीजन 16 के फाइनल एपिसोड को लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी है। 12 फरवरी यानी आज विनर का नाम भी पता चल जाएगा। बता दें कि बिग बॉस के फाइनल में शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टेन, शालिन भनोट और अर्चना गौतम का नाम शामिल है। फैंस इस शो के ग्रैंड फिनाले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Bigg Boss 16 Finale
Bigg Boss 16 Finale

Bigg Boss 16 Finale: बात दें कि बिग बॉस टीवी की दुनिया का सबसे पॉपुलर और हिट रियलिटी शो जिसे सलमान खान द्वारा होस्ट किया जा रहा है। आज इस शो को अपना विनर मिल जाएगा। शो के फिनाले के लिए पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। पांच फाइनलिस्ट में से किसी एक के सिर पर बिग बॉस 16 का ताज होगा। फाइनल एपिसोड में अमिशा पटेल, सनी देओल, भारती सिंह सहित कई महमान शामिल होने वाले हैं।

Bigg Boss 16 Finale: ग्रैंड फिनाले में साथ नजह आई मंडली

Bigg Boss 16 Finale: फाइनल एपिसोड में प्रियंका और शिव एक साथ थिरकते हुए नजर आएंगे। तो वहीं मंडली के पांचों सदस्य शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, साजिद खान, अबदु रोजिक, निमृत कौर और शुंबुल तौकीर खान एक साथ अपना जलवा बिखरेंगे। बता दें कि फाइनल में प्रियंका और अंकित की जोड़ी भी एक साथ डान्स करती हुई दिखेगी। आपको बता दें कि शो के दौरान दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया।

Bigg Boss 16 Finale
Bigg Boss 16 Finale

सोशल मीडिया पर बिग बॉस 16 फिनाले ट्रेंडिंग पर है। वहीं सभी फैंस अपने-अपने पसंदीदा कन्टेस्टेंट को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया के ट्रेंड के मुताबिक शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। फैंस को दोनों की गेम काफी पसंद आई। माना जा रहा है कि दोनों में से कोई एक बिग बॉस का अगला विनर हो सकता है।

Bigg Boss 16 Finale: बिग बॉस सीजन 16 का ग्रैंड फिनाले आज यानी 12 फरवरी को कलर्स टीवा पर शाम 7 बजे से प्रसारित किया जाएगा। बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में कई धमाकेदार परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी। तीन महीनों से भी ज्यादा दिनों तक चल रहे इस शो को आज अपना विनर मिल जाएगा। बिग बॉस के विनर को प्राइज मनी के तौर पर 21 लोख 80 हजार रुपए के साथ ग्रांड आई 10 कार भी मिलेगी। बता दें कि पहले इस शो की राशि 50 लाख थी जो घटकर कम हो गई। बिग बॉस 16 अक्टूबर 2022 से शुरू हुआ था। इसमें 15 कंटेस्टेंट ने भाग लिया था। आपको बता दें कि बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश रही थीं।

यह भी पढ़ें..

Kudiye Ni Teri Song: सेल्फी का गाना ‘कुड़िए नी तेरी’ रिलीज, अक्षय-मृणाल की सिजलिंग केमिस्ट्री देख आप भी करेंगे तारीफ

Sidharth Kiara Video: ‘मिसेज मल्होत्रा’ का ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम, लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखा कपल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here