NASA ने शेयर की लेटेस्टे फोटोज, अंतरिक्ष से ऐसे दिखती है दुनिया की सबसे गहरी झील बैकाल

8 लाख से ऊपर लोगों ने की है पसंद

0
128
NASA Latest Space Photos
NASA Latest Space Photos

NASA Latest Space Photos: अंतरिक्ष से दुनिया को देखना एक अलग ही आनंद देता है। यह आनंद अंतरिक्ष में जाने वाले वैज्ञानिक अच्छे से ले पाते हैं। हालांकि, सब कोई दुनिया को देखने के लिए अंतरिक्ष में तो नहीं जा सकता लेकिन उनके लिए अमेरिकी स्पेस संस्था नासा(नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) ने हाल ही में कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। आप दुनिया की सबसे गहरी झील यानी रूस की बैकाल झील को अंतरिक्ष से ली गई फोटोज में देख सकते हैं। इसके अलावा मिस्र के पिरामिड को भी देख सकते हैं। अब यह तस्वीरें काफी वायरल भी हो रही हैं।

NASA Latest Space Photos
NASA Latest Space Photos

NASA Latest Space Photos: नासा ने शेयर की इंस्टाग्राम पर तस्वीर

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन, जो धरती से करीब 409 किलोमीटर यानी 254 मील दूर(ऊपर) है, वहां से पृथ्वी की खास और सुंदर तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को अमेरिकी स्पेस सेंटर नासा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अब ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें लोग देखकर दंग भी हो जा रहे हैं। इसके साथ ही ये तस्वीरें लोगों की दिल भी जीत रही हैं। नासा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम आईडी से कुल तीन फोटोज शेयर की है।

नासा ने बताया है कि जापान एयरोस्पेस एक्सप्लारेशन एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री कोइची वाकाटा ने इन तस्वीरों को अपने लेंस से खींची है। नासा ने तीन फोटोज शेयर करते हुए बताया कि, यह पहली तस्वीर बैकाल झील की है, जो बर्फ से ढकी हुई है। उन्होंने इसके बारे में आगे लिखा है कि, अंतरिक्ष के अंधेरे के विपरित, पृथ्वी के किनारे यह नीली लाइट से चमक रहा है।

दूसरी तस्वीर पुर्तगाल के लिस्बन की है। 4 फरवरी 2023 को खींची गई इस तस्वीर में टैगस नदी लाल मिट्टी की टाइल वाली छतों के विशाल शहर को विभाजित करती है जो अंतर्देशीय के करीब हरे क्षेत्रों में फीका पड़ जाता है।
तीसरी तस्वीर मिस्र के काहिरा की है। इसे भी 4 फरवरी 2023 को ली गई है। लिखा गया है कि, शहर रेत के रंग की जमीन पर बैठा दिख रहा है। इसके साथ ही अंदर और बाहर जाने वाली सड़कों का विवरण दिया गया है। क्या आप पिरामिड देख सकते हैं?

8 लाख से ऊपर लोगों ने की है पसंद
नासा के द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अभी तक कुल 8 लाख 45 हजार से अधिक लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है। वहीं, 3 हजार के अधिक लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। सोशल मीडिया के एक यूजर ने लिखा है “दुनिया काफी खुबसूरत है।” एक अन्य ने लिखा है “हैलो नासा, कृप्या तुक्रिए में आए भूकंप की सैटेलाइट तस्वीर को शेयर करें।”

यह भी पढ़ेंः

ICC T20 Women World Cup: भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला, जानिए विश्व कप से जुड़ी खास बातें…

PM Modi को भेंट की गई ‘विजय स्तंभ’ की प्रतिकृति, यहां पढ़ें इसकी गौरवगाथा…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here