Earthquake In Assam: असम में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर इतनी थी तीव्रता

6 फरवरी को तुर्किए और सीरिया में भूकंप आया था।

0
89
Earthquake In Assam
Earthquake In Assam

Earthquake In Assam: तुर्किए व सीरीया में आए विनाशकारी भूकंप ने हजारों लोगों की जिंदगियां तबाह कर दी है। अभी तक 28 हजार से अधिक लोगों की इसमें जान जा चुकी है। भारत की ओर से लगातार मदद की जा रही है। वहीं, इसी बीच देश के असम राज्य में आज यानी रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रविवार शाम में 4 बजकर 18 मिनट पर यह भूकंप आया था। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भी दी है।

Earthquake In Assam
Earthquake In Assam

Earthquake In Assam: असम के नगांव में भूकंप

आज असम के नगांव में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मानी गई। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, असम के नागांव में शाम 4 बजकर 18 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 थी। वहीं, सेंटर फॉर सीसिमोलॉजी के अनुसार, इस भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।

भारत ने की‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत तुर्किए की मदद
मालूम हो कि 6 फरवरी को तुर्किए और सीरिया में भूकंप आया था। यह सुबह करीब 4 बजे आया था। इससे अभी तक 28 हजार से अधिक लोगों की मरने की खबरे हैं। वहीं, भारत ने ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत भूकंप प्रभावित देश तुर्किए को विशेष मदद भेजी है। भारत की ओर से यहां एनडीआरएफ की तीन टीमें बचाव और राहत कार्यों के लिए पहुंची हैं। हालांकि, लगातार कम होते तापमान, ठंड और बर्फबारी के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन करना थोड़ा जटिल हो रहा है। विदेश मंत्रालय से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार तुर्किए के भूकंप प्रभावित हिस्सों में फंसे भारतीय सुरक्षित हैं। भारत सरकार लगातार तुर्किए सरकार के संपर्क में है। जानकारी के अनुसार यहां रह रहे करीब 3000 भारतीय सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ेंः

“जब राम, ब्रह्मा नहीं थे, तब मनु अल्लाह को पूजते थे…” अरशद मदनी के बयान पर बवाल

NASA ने शेयर की लेटेस्टे फोटोज, अंतरिक्ष से ऐसे दिखती है दुनिया की सबसे गहरी झील बैकाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here