Atharva: The Origin का टीजर हुआ आउट, अघोरी के अवतार में नजर आए MS Dhoni

0
516
MS Dhoni
अथर्व: द ओरिजिन का टीजर हुआ आउट, अघोरी के अवतार में नजर आए MS Dhoni

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अब नए अवतार में लोगों के सामने आने वाले है। आपको बता दें कि धोनी ने अपनी अपकमिंग एनिमेटेड ग्राफिक नॉवेल ‘अथर्व: द ओरिजिन’ (Atharva: The Origin) का टीजर शेयर किया है। जिसमें धोनी एक अघोरी के अवतार में नजर आ रहे हैं।

MS Dhoni ने शेयर किया पोस्ट

धोनी ने इंटाग्राम पर टीजर को शेयर करते हुए लिखा- “हैप्पी टू अनाउंस माय न्यू अवतार …’अथर्व’।” टीजर को देख फैंस की खुशी का ठिकानी नही है फैंस पहली बार धोनी को ऐसे रुप में देखने के लिए बेताब है। टीजर में धोनी को युद्ध के मैदान में राक्षसों से लड़ाई करते करते हुए दिखाया गया है। यह टीजर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

MS Dhoni
MS Dhoni

धोनी का यह नॉवेल डेब्यूटेंट ऑथर रमेश थमिलमनी की अनपब्लिश्ड बुक का एडेप्टेशन है। इस नॉवेल को ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ ने सपोर्ट किया है। जो कि उनकी पत्नी साक्षी चलाती हैं इस कंपनी को धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने 2019 में बनाया था।

आपको बता दें कि अथर्व द ओरिजिन को लेकर एम एस धोनी बेहद एक्साइटेड हैं। जैसा की आप टीजर देखकर ही समझ सकते है क्योंकि टीजर की शुरुआत में उन्होंने कहा है कि, ‘न्यू एज ग्रॉफिफ नॉवेल अथर्व के फर्स्ट लुक को लॉन्च करते हुए काफी खुश हूं।’ बताया जा रहा है कि इस सीरीज को बनाने के लिए कई साल लग गए है। इस सीरीज के लेखक रमेश थमिलमनी है जो कि इस सीरीज के माध्यम से लोगों को अलग कहानी दिखाना चाहते हैं।

273075053 477489987249946 7042047306074188645 n.jpg? nc cat=1&ccb=1 5& nc sid=ad6a45& nc ohc=cQy 2k mnHkAX8Hl3f & nc ht=scontent ccu1 1

वहीं कुछ दिन पहले Team India के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान MS Dhoni का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसे धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें साक्षी और उसकी दोस्त दोनों धोनी के साथ मस्ती करते नजर आए थे। वीडियों में साक्षी धोनी के लेफ्ट में खड़ी थी और उनकी दोस्त धोनी के राइट साइड में खड़ी थी। दोनों धोनी पर नोट लुटाने का पोज देती नजर आई थी। इस वीडियो को साक्षी और धोनी के फैन्स ने काफी पसंद किया था।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here