Aditya Seal और Anushka Ranjan के संगीत में बन ठन कर पहुंची Alia Bhatt, वायरल हुआ फोटो

0
475
Aditya Seal
Aditya Seal और Anushka Ranjan के संगीत में बन ठन कर पहुंची Alia Bhatt, वायरल हुआ फोटो

आदित्य सील (Aditya Seal) और अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) आज 21 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। अपनी शादी से पहले, इस जोड़े ने एक संगीत समारोह का आयोजन किया था जिसमें कई फिल्मी स्टार जैसे आलिया भट्ट, रिया चक्रवर्ती, जान्हवी कपूर, सुज़ैन खान और अथिया शेट्टी सहित अन्य लोग शामिल थे। आलिया भट्ट अपनी फ्रेंड के संगीत में काफी सुंदर दिख रही थी।

https://www.instagram.com/p/CWgYNtAsGJv/

उन्होनें पीले रंग का लंहगा पहना हुआ था जिसे देखकर आप निगाहें नहीं हटा पाएंगे। वहीं अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें अनुष्का रंजन और आदित्य सील संगीत समारोह में अंगूठियों की अदला बदली कर रहे हैं।

देखें वीडियो

https://www.instagram.com/p/CWgk8VpByHs/

आदित्य सील और अनुष्का रंजन का संगीत समारोह सितारों से भरा हुआ था। संगीत के बाद, कार्यक्रम के कई वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन्हीं में से एक वीडियो है जिसमें कपल सगाई की अंगूठियां बदलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आदित्य और अनुष्का अपने मेहमानों के सामने एक स्टेज पर खड़े होकर रिंग्स एक्सचेंज करते दिख रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CWguhrKjxb_/

संगीत समारोह में मनोरंजन उद्योग के लोकप्रिय चेहरे जैसे आलिया भट्ट, रिया चक्रवर्ती, भाग्यश्री अपने बेटे अभिमन्यु दसानी, अनु मलिक, गुलशन ग्रोवर, क्रिस्टल डिसूजा, मनीष मल्होत्रा, अथिया शेट्टी, सुज़ैन खान और एली गोनी पहुंचे थे।

https://www.instagram.com/p/CWg4rXbMbS7/

सुजैन खान बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ सफेद और नारंगी रंग के लहंगे में पहुंचीं। वाणी कपूर ने पेस्टल ग्रीन आउटफिट पहना और पैपराज़ी के लिए पोज़ दिया। जहां रिया चक्रवर्ती झिलमिलाते लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं,

https://www.instagram.com/p/CWgY1W4M7mw/

जहां आदित्य एक काले रंग की शेरवानी में दिख रहे थे, वहीं अनुष्का एक क्लासिक लाल साड़ी में सेक्विन के साथ शानदार लग रही थीं। दोनों का फिल्म की बात करे तो अनुष्का जहां वेडिंग पुलाव और बत्ती गुल मीटर चालू जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं, वहीं आदित्य ने तुम बिन 2, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और इंदु की जवानी में अभिनय किया है।

यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal-Katrina Kaif करने वाले हैं वेडिंग डेट की अनाउंसमेंट, जल्द ही बजेगी शहनाई!

Rajkummar Rao के रिसेप्शन में पहुंचे CM Manohar Lal Khattar, कपल को दिया आशीर्वाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here