Mahashivratri पर CM Yogi Adityanath ने किया रुद्राभिषेक, महादेव से की विश्व-कल्याण की कामना

0
609
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath in Gorakhpur: Uttar Pradesh में 7 चरणों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। राज्‍य में चुनाव के मद्देनजर पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री Yogi Adityanath कड़ी मेहनत करते हुए लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। यूपी के छठे चरण में गोरखपुर सदर सीट में भी चुनाव है इसलिए सीएम योगी को डबल मसक्‍कत करनी पड़ रही है। मंगलवार को सीएम योगी गोरखपुर पहुंचे और यहां पर समाजवादी पार्टी समेत विपक्षियों पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।

महाशिवरात्रि पर CM Yogi Adityanath ने किया रुद्राभिषेक

मंगलवार को भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का महापर्व है और आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। इस को लेकर सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ट्विटर पर सीएम योगी ने ट्वीट किया, ”आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर Gorakhnath Mandir परिसर में विधि-विधान से देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक कर विश्व-कल्याण की कामना की। हर-हर महादेव।”

सपा, बसपा हड़प जाते थे गरीबों का राशन

गोरखपुर में रैली करते हुए सीएम योगी ने कहा कि एक समय था जब सपा, बसपा गरीबों का राशन हड़प जाते थे। आज की तारीख में सभी को राशन मिल रहा है। क्या सपा, बसपा के लोग राम मंदिर का निर्माण करवा पाते? उन्‍होंने कहा कि जनपद गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र में भी ‘राष्ट्रवाद’ की प्रचंड लहर चल रही है। यहां माफियावादियों और घोर परिवारवादियों की हार सुनिश्चित है। पिपराइच वासियों के अथाह समर्थन से यहां के हर बूथ पर खिलेगा कमल का फूल… धन्यवाद पिपराइच वासियों।

CM Yogi Adityanath

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 57 विधानसभा सीटों पर छठे चरण का मतदान गुरुवार को होगा। जिसमें कुल 676 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं गोरखपुर सदर सीट से योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ रहे हैं और उनके सामने समाजवादी पार्टी ने दिवंगत उपेंद्र शुक्ला की पत्नी शुभावती शुक्ला को मैदान में उतारा है। ASP चीफ चंद्रशेखर आजाद भी बाबा को चुनौती देने के लिए इस सीट से दावेदारी पेश कर रहे हैं। 

Chandra Shekhar Azad
Chandra Shekhar Azad

यह भी पढ़ें:

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here