UP Election 2022: Amit Shah का Akhilesh Yadav से सवाल- …अखिलेश बाबू तलाक़ से आपका क्या लेनदेन है?

0
527
UP Election 2022, Amit Shah, Akhilesh Yadav

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के जालौन में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बुंदेलखंड वालों ने बुआ और बबुआ का सूपड़ा साफ कर दिया है। बुआ और बबुआ की पार्टी जातिवाद की पार्टी है। इस बार भी 300 पार होगा। उन्होंने कहा कि अभी Akhilesh Yadav बहुत गुस्सा हैं, दो कारण है। ये तीन तलाक़ समाप्त कर दिया। अखिलेश बाबू विरोध कर रहे हैं, क्यों अखिलेश बाबू तलाक़ से आपका क्या लेनदेन है?

Amit Shah ने कहा- देश के PM मौनी बाबा मनमोहन सिंह नहीं मोदी जी हैं

Amit Shah

गृह मंत्री ने कहा कि जब सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकार थी तब आतंकवादी आते थे, हमारे जवान को मारते थे और चले जाते थे। मोदी जी सरकार बनी उरी व पुलवामा में हमला हुआ। पाकिस्तान भूल गया कि सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकार नहीं BJP की सरकार है। देश के PM मौनी बाबा मनमोहन सिंह नहीं मोदी जी हैं।

भाजपा सरकार ने 5 साल में 5 एक्सप्रेस- वे बनाया: Amit Shah

Amit Shah
Purvanchal Expressway

पिछले 70 साल में उत्तर प्रदेश में 12 मेडिकल कॉलेज बनाये गए थे। भाजपा सरकार ने 5 साल में 30 मेडिकल कॉलेज बनाकर यूपी के युवाओं के विकास के रास्ते खोले हैं। 70 साल में कांग्रेस, सपा, बसपा ने मिलकर 2 एक्सप्रेस-वे बनाये थे। भाजपा सरकार ने 5 साल में 5 एक्सप्रेस-वे बनाकर आज उत्तर प्रदेश की विकास की गति तेज की है।

उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार ने 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का ऋण माफ किया। बुंदेलखंड में केन बेतवा की स्कीम वर्षों से बंद पड़ी थी, इस परियोजना को मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पूरा किया।

इसे भी पढ़ें: 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here