NEET PG Counselling 2021 Mop-Up Round: आवेदन के लिए 7 मार्च आखिरी तारीख, ऐसे करें Apply

NEET PG Counselling 2021 Mop-Up Round: National Eligibility Cum Entrance Test Postgraduate 2021 Mop-Up Round के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का आज आखिर दिन है।

0
385
NEET PG 2022 Result
NEET PG 2022 Result: नीट पीजी का रिजल्ट 10 दिनों में जारी, ऐसे करें चेक

NEET PG Counselling 2021 Mop-Up Round के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का आज आखिर दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक Mop-Up Round के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वे MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in. पर जाकर जल्द ही ऑनलाइन आवेदन करें। NEET PG Counselling 2021 Mop-Up Round के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 मार्च से शुरू हुई थी। राउंड-1 और राउंड-2 में सीट आवंटित होने के बाद बची हुई सीटों के लिए Mop-Up Round की व्यवस्था की गई है।

Odisha NEET UG Counselling 2021

NEET PG Counselling 2021 Mop-Up Round में ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर “PG Medical Counselling” पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद “Online Registration” लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब अपना Login Credentials भर के “Login” करें।
  5. अब Application Form में मांगी गई सभी जानकारियां भरें।
  6. यहां मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  7. इसके बाद अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. एक बार अपने फॉर्म को Verify करें और “Submit” पर क्लिक कर दें।
  9. अंत में अपने फॉर्म को डाउनलोड करें और इसका Print Out निकलवा लें।
online application

4 राउंड में आयोजित हो रही है काउंसलिंग

MCC NEET PG Counseling का आयोजन 4 राउंड में किया जा रहा है। इसमें AQI Round-1, AQI Round-2, Mop-Up Round और AQI Stray Vacancy Round आयोजित की जा रही है। इस काउंसलिंग के द्वारा उम्मीदवारों को 10,821 Masters Of Surgery (MS), 19,953 Doctor Of Medicine (MD) और 1,979 PG Diploma सीटों पर 6,102 सरकारी, निजी, Deemed-To-Be विश्वविद्यालयों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, Counselling Schedule से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदार MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट करते रहें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here