UP Election 2022: कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी शनिवार से पार्टी का गढ़ कही जाने वाली रायबरेली सीट (Raebareilly Assembly Seat) के दो दिवसीय दौरे पर हैं। रायबरेली में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कोई कह रहा है कि हम चर्बी निकालेंगे और कोई कह रहा है कि हम गर्मी निकालेंगे। हम कह रहे हैं कि हम भर्ती निकालेंगे, हमें किसी की गर्मी भी नहीं चाहिए और किसी की चर्बी भी नहीं चाहिए।
UP Election 2022: Priyanka Gandhi ने योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज
उन्होंने कहा कि योगी जी कहते हैं नौकरी देंगे लेकिन कब? पिछले 5 वर्षों से राज्य सरकार में 12 लाख रिक्तियां पड़ी हैं, छात्रों ने परीक्षा दी है लेकिन बेकार बैठे हैं और रोजगार पैदा करने के बजाय कम हो रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि हम मजबूत हैं, 30 साल बाद 400 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की एक सोच है जो विरोध करने वाले को रोक सकती है।

Priyanka Gandhi- हम महिलाओं के लिए कानून लाएंगे
रायबरेली में कांग्रस सचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यह अच्छा है कि सरकार राशन प्रदान करती है लेकिन उन्हें शिक्षा और रोजगार के साथ लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करना चाहिए। हम एक ऐसा कानून लाना चाहते हैं जो एक महिला द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के 15 दिनों के भीतर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने वाले अधिकारियों को निलंबित कर दे।
संबंधित खबरें…
- UP Election 2022: Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, कहा- लखीमपुर खीरी कांड आजाद भारत में जलियांवाला बाग के जैसे
- UP Election 2022: तीसरे चरण का मतदान कल, फिरोजाबाद पुलिस लाइन से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए हुई रवाना
- UP Election 2022: सपा प्रमुख Akhilesh Yadav के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई, जानें करहल के अखाड़े का चुनावी समीकरण