UP Election 2022: दूसरे चरण का मतदान जारी, PM Narendra Modi बोले- पहले मतदान, फिर अन्य कोई काम

0
396
APN News Live Updates
APN News Live Updates

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। 55 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोटरों से अपील की है। पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर के साथ ही आज उत्तराखंड और गोवा की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव के भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। याद रखें- पहले मतदान, फिर अन्य कोई काम!

बता दें कि यूपी के 9 जिलों सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर में मतदान हो रहा है। दूसरे चरण के चुनाव में 55 विधानसभा क्षेत्रों के लिए करीब 586 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 69 महिला उम्मीदवार हैं।

UP Election 2022: 12,544 मतदान केंद्र पर हो रहा है वोटिंग

बता दें कि 23,404 स्थानों पर मतदान होगा। इसके लिए 12,544 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे चरण में कुल 252 आदर्श मतदान केंद्र और 127 महिला कार्यकर्ता मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे चरण के मतदान में 2.02 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1.08 करोड़ पुरुष, 94 लाख महिलाएं और 1,269 थर्ड जेंडर वोटर हैं। जानकारी के मुताबिक, 1,793 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 220 जोनल मजिस्ट्रेट, 109 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 2,806 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

UP Election 2022
UP Election 2022

UP Election 2022: इन जिलों में प्रशासन सख्त

गौरतलब है कि चुनाव की घोषणा की तारीख से चुनाव प्रचार की अवधि के अंत तक, नौ मतदान वाले जिलों से कुल 3.14 करोड़ रुपये नकद और 2.47 लाख लीटर शराब जब्त की गई है।

2017 के चुनावों में, भाजपा ने इन 55 सीटों में से 38 पर जीत हासिल की थी, जबकि समाजवादी पार्टी ने 15 और कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं। सपा और कांग्रेस ने पिछला विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था। भाजपा की नजर इस बार 2017 के अपने प्रदर्शन को दोहराने पर है। भाजपा राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर समाजवादी पार्टी पर बार-बार हमला करती रही है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here