UP Election 2022: यूपी के तीसरे चरण के चुनाव में Samajwadi Party के संस्थापक और मैनपुरी से सांसद Mulayam Singh Yadav ने भी मतदान किया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव वोट करने के लिए जसवंतनगर विधानसभा के एक मतदान केंद्र में पहुंचें। बता दें कि जसवंतनगर विधानसभा सीट से मुलायम के छोटे भाई शिवपाल यादव मैदान में हैं। गौरतलब है कि जसवंतनगर को यादव परिवार का गढ़ माना जाता है। शिवपाल के खिलाफ बसपा ने ब्रजेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा ने विवेक शाक्य को मैदान में उतारा है।
Akhilesh Yadav ने भी डाला वोट

समाजवादी पार्टी प्रमुख और करहल से पार्टी के उम्मीदवार अखिलेश यादव ने भी जसवंतनगर के एक मतदान केंद्र में वोट डाला है। बता दें कि तीसरे चरण के चुनाव में लोगों की सबसे ज्यादा नजरें करहल विधानसभा की सीट पर हैं क्योंकि यहां से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। अखिलेश यादव से मुकाबला करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है। बता दें कि करहल का मैदान फतह करने के लिए पूूूरा यादव परिवार एक साथ आया। वहीं बीजेपी के बड़े-बड़े नेताओं ने भी इस विधानसभा सीट में प्रचार किया।
UP Election 2022 के तीसरे चरण की चल रही है वोटिंग

रविवार को प्रदेश के 16 जिलों में वोटिंग चल रही है। इस चरण में 2.15 करोड़ मतदाता हैं। तीसरे चरण में पश्चिमी यूपी के पांच जिले एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज और हाथरस में 19 सीट हैं। अवध में कानपुर शहर और देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा के 6 जिले में 27 सीट हैं। वहीं बुंदेलखंड में झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा की 13 सीटों पर मतदान चल रहा है।
यह भी पढ़ें:
- UP Election 2022: Priyanka Gandhi बोलीं- कोई कह रहा है कि हम चर्बी निकालेंगे, हम कह रहे हैं कि हम भर्ती निकालेंगे
- UP Election 2022: Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, कहा- लखीमपुर खीरी कांड आजाद भारत में जलियांवाला बाग के जैसे
- UP Election 2022: तीसरे चरण का मतदान कल, फिरोजाबाद पुलिस लाइन से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए हुई रवाना