Caste Wise Votes in UP Election: BJP को ब्राह्मणों ने तो SP को मुस्लिम और यादवों ने सबसे ज्‍यादा दिया वोट, जानें सभी जातियों के आंकड़े

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों को देखने के बाद यह चीज सामने आई है कि कुछ लोगों ने जाति के बंधन को तोड़ा है।

0
735
Election Results 2022 Live Updates

Caste Wise Votes in UP Election: उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव संपन्न हो गए हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। ऐसा माना जाता है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति जात‍ि पर आधारित है। हालांकि विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों को देखने के बाद यह चीज सामने आई है कि कुछ लोगों ने जाति के बंधन को तोड़ा है। तो चलिए देखते हैं कि किस समुदाय ने किस पार्टी पर सबसे ज्यादा विश्वास जताया है।

Goa Election 2022 Result
Caste Wise Votes in UP Election:

Caste Wise Votes in UP Election: ब्राह्मणों की पसंदीदा पार्टी बीजेपी

यूपी चुनाव 2022 में 89% ब्राह्मणों ने बीजेपी को, 6 % ने सपा को, 1 % ने कांग्रेस को और बाकियों ने अन्‍य दलों को वोट किया है। बता दें कि 2017 में 6 % कम या‍नी 83 % ब्राह्मणों ने बीजेपी को अपना मत दिया था। इससे यह साबित होता है कि चुनाव से पहले जो बात कही जा रही थी कि ब्राह्मणों की बीजेपी से नाराजगी है। वह पूरी तरह से गलत साबित हुई।

Caste Wise Votes in UP Election: ठाकुर भी गए भाजपा के साथ

CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath

ब्राह्मणों के अलावा राजपूत या ठाकुर समुदाय हमेशा से भारतीय जनता पार्टी का कोर वोटर रहा है। 2022 के यूपी चुनाव में 87% ठाकुरों ने भारतीय जनता पार्टी को वोट किया है। जो कि पिछले चुनाव के 70% से 17 ज्यादा है। वहीं इस चुनाव में सपा के वोट प्रतिशत में गिरावट आई है। 2017 में 11% ठाकुर सपा के साथ गए थे। जो 2022 में 7% हो गए । बीएसपी की बात करें तो जो आंकड़ा 2017 में 9% था, वह घटकर अब 2% पर आ गया। यूपी चुनाव में खराब प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस पार्टी को सिर्फ 1% ठाकुरों ने अपना मत दिया।

Caste Wise Votes in UP Election: वैश्‍यों ने किया BJP पर विश्वास

ब्राह्मण, ठाकुर के जैसे वैश्‍य समुदाय ने भी खुलकर 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट किया है। 83% वैश्‍य समुदाय के लोगों ने BJP पर विश्वास किया। जो पिछले चुनाव से 12% ज्यादा है। वहीं सपा के आंकड़े में भी बढ़ोतरी हुई है। 2017 में 11% वैश्‍यों ने सपा को वोट दिया था। जो बढ़कर अब 12% हो गया। बीएसपी और कांग्रेस दोनों को सिर्फ 1% वैश्‍यों ने वोट दिया है।

Caste Wise Votes in UP Election: जाटों की बीजेपी से नहीं थी नाराजगी

All 3 Farm Law Repealed

किसान आंदोलन के कारण ऐसा कहा जा रहा था कि जाट भारतीय जनता पार्टी से नाराज हैं। लेकिन आंकड़ाें के मुताबिक जाटों ने पिछले चुनाव के मुकाबले बीजेपी को इस बार ज्‍यादा वोट दिया है। जो आंकड़ा पिछले चुनाव में 38 था। वो इस बार 54 पर पहुंच गया। वहीं एसपी की बात करें तो 2017 में उसको 57% जाटों ने वोट दिया था। जो घटकर 33% हो गया। इसको देखने के बाद कहा जा सकता है कि बीजेपी से जाटों की नाराजगी नहीं थी।

Caste Wise Votes in UP Election: यादवों ने चलाई सपा की साइकिल

UP Election 2022 akhilesh yadav

उत्तर प्रदेश में 11% यादवों की आबादी मानी जाती है और वो समाजवादी पार्टी के कोर वोटर माने जाते हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में भले ही समाजवादी पार्टी की सरकार ना बनी हो। लेकिन इस बार यादवों ने खुलकर सपा को वोट किया है। सपा को 83% यादवों का वोट मिला है। जो किसी भी समुदाय से सबसे ज्यादा है। हालांकि यादवों के वोट बैंक में बीजेपी के आंकड़े में भी बढ़ोतरी हुई है। 2017 में 10% यादवों ने बीजेपी को वोट दिया था, जो बढ़कर अब 12% हो गया है।

Caste Wise Votes in UP Election: मायावती पर जाटवों का घटा भरोसा

mayawati
mayawati

जाटव समाज मायावती का कोर वोटर माना जाता है। गौरतलब है कि इन चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की बहुत ही शर्मनाक हार हुई है। जिसके कारण मायावती का जो कोर वोटर माना जाता था। उसमें भी कमी हुई है। 2022 के विधानसभा चुनाव में 65% जाटवों ने बीएसपी को वोट दिया है। जो 2017 के 87% के मुकाबले में बहुत कम है। वहीं बीजेपी की बात करें तो 2017 में 8% जाटवों ने उस पर विश्वास जताया था। जो 2022 में बढ़कर 21% हो गया।

Caste Wise Votes in UP Election: समाजवादी पार्टी पर मुसलमान हुए मेहरबान

2022 के विधानसभा चुनाव में दिल खोलकर मुसलमानों ने समाजवादी पार्टी गठबंधन को वोट किया है। जिससे आंकड़ा 79% पर पहुंच गया और इसी कारण कई मुस्लिम बहुल्‍य सीटों पर सपा ने जीत हासिल की है। माना जाता है कि मुसलमान भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं देते हैं। लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा कि 2022 में समाजवादी पार्टी के बाद मुसलमानों ने सबसे ज्यादा 8% वोट भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन को दिया है।

बाकी समुदाय के आंकड़े आप नीचे देख सकते हैं।

Caste Wise Votes in UP Election
Caste Wise Votes in UP Election

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here