UP Election 2022: Akhilesh Yadav की Samajwadi Party उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए इस बार पूरा जोर लगा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने RLD, SBSP, TMC, जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट), अपना दल (कमेरावादी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) और महान दल के साथ गठबंधन किया है। सपा ने गठबंधन में Krishna Patel की Party Apna Dal (Kamerawadi) को 7 सीटें दीं हैं। सपा की गठबंधन साथी अपना दल (कमेरावादी) रोहनिया, पिण्डरा, मड़िहान, मडियाहू,घोरावल, प्रतापगढ़ सदर और इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा सीटों पर अगामी चुनाव लड़ेगी।
बता दें कि अपना दल (कामेरावाड़ी), उत्तर प्रदेश की एक सक्रिय एक राजनीतिक पार्टी है और पार्टी को मुख्य रूप से वाराणसी क्षेत्र के कुर्मी समुदाय के बीच प्रभाव माना जाता है। अपना दल पार्टी की स्थापना नवंबर 1995 में डॉ. सोने लाल पटेल ने की थी और वर्तमान में पार्टी की प्रमुख कृष्णा पटेल हैं।
UP Election 2022 के लिए Samajwadi Party का संकल्प पत्र
उत्तर प्रदेश में चुनाव के मद्देनजर Akhilesh Yadav लगातार योगी सरकार के कार्यकाल पर निशाना साध रहे हैं और सरकार बनाने के लिए लोगों से बड़े-बडे़ वादे कर रहे हैं। अगामी यूपी चुनाव के लिए सपा ने अपने संकल्प पत्र में यह वादे किए हैं। बता दें कि अखिलेश यादव सोमवार 31 जनवरी को करहल (मैनपुरी) में नामांकन करेंगे।
- सपा की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी।
- प्रत्येक फसल के लिए एमएसपी प्रदान की जाएगी।
- किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त दी जाएगी।
- 15 दिन में गन्ना किसानों का भुगतान किया जाएगा, इसके लिए फॉर्मर रिवाल्विंग फंड बनाया जाएगा।
- किसानों को ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।
- समाजवादी पेंशन योजना को फिर शुरू किया जाएगा। जिसके तहत 18,000 रुपये प्रति वर्ष गरीब वृद्धों, जरूरत महिलाओं एवं बीपीएल परिवारों को दिया जाएगा। 2012-17 तक हमने 55 लाख परिवारों को समाजवादी पेंशन दी थी। बीमा एवं पेंशन की व्यवस्था की जाएगी।
- नौजवानों को लैपटॉप दिया जाएगा, सपा सरकार में हमने 18 लाख लैपटॉप बांटे थे।
- सपा सरकार बनने पर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवार को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद और उनके सम्मान में किसान स्मारक बनाया जाएगा।
- सांड़ के हमले में मारे जाने वाले लोग जिसमें अधिकतर ग्रामीण, किसान होते हैं उनके परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी।
- आई टी के क्षेत्र में 22 लाख रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।
- पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा।
- यश भारती सम्मान को दोबारा शुरू किया जाएगा।
- नगर स्तर पर अपने क्षेत्रों में अच्छा काम करने वालों को नगर भारती सम्मान दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:
- UP Election 2022: यूपी पुलिस से डरे Azam Khan के बेटे Abdullah Azam Khan, कहा- मुझे गोली मार सकते हैं
- UP Election 2022: Bhupesh Baghel ने मांगे कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए वोट, कहा- जनता अब बदलाव चाहती है
- UP Election 2022: Keshav Prasad Maurya ने सपा पर बोला हमला, कहा-Akhilesh Yadav को कोई टीका नहीं पसंद है
- UP Election 2022: सपा के गढ़ इटावा में JP Nadda का कार्यक्रम, भाजपा के चुनाव अभियान को देंगे धार