UP Election 2022: कुछ ही दिनों में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और पिछले 2 दिनों में समाजवादी पार्टी को 2 बड़े झटके लगे हैं। सपा के दो नेता और यादव परिवार के दो सदस्यों ने पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। चुनाव से पहले सपा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं और अब एक और नेता ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। Karhal के सपा नेता रघुपाल सिंह (Raghupal Singh) ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ने का एलान किया है।
Akhilesh Yadav करहल से लड़ सकते हैं UP Election 2022
बता दें कि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक Akhilesh Yadav अपने पिता और समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की संसदीय सीट मैनपुरी में आने वाली करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। मैनपुरी समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है और इस सीट से चुनाव लड़ने से आस-पास की कई सीटों पर असर हो सकता है। वहीं इससे पहले अखिलेश यादव ने आजमगढ़ की गोपालपुर सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज किया था और उन्होंने कहा था कि जहां से भी पार्टी कहेगी मैं वहां से चुनाव लड़ूंगा।
करहल विधानसभा सीट सपा का गढ़
करहल विधानसभा सीट अखिलेश यादव के लिए सुरक्षित है और सपा यहां से 5 बार चुनाव जीत चुकी है। वर्तमान में यहां से समाजवादी पार्टी के Sobaran Singh Yadav लगातार 3 बार के विधायक हैंं। इस सीट की बात करें तो 2002 से लेकर 2007 के समय को छोड़ दें तो 1993 से लेकर 2017 तक हर बार सपा ही जीती है। अखिलेश के इस सीट से चुनाव लड़ने से कानपुर और आगरा मंडल की कई सीटों के साथ ही फिरोजाबाद, एटा, औरैया, इटावा, कन्नौज समेत कई सीटों पर असर डल सकता है क्योंकि ये जिले एसपी के गढ़ माने जाते हैं।
माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी की रणनीति के तहत तीसरे चरण में चुनाव लड़ने के बाद अखिलेश यादव आसानी से अन्य चरणों के लिए प्रचार कर सकेंगे। वहीं अखिलेश यादव ने इससे पहले कहा था कि आजमगढ़ की जनता से अनुमति लेने के बाद ही वो विधानसभा चुनाव लड़ेंगे क्योंकि आजमगढ़ की जनता ने ही उन्हें सांसद बनाया है।
ये भी पढ़ें
- UP Election 2022: बीजेपी विधायक Vikram Singh Saini को ग्रामीणों ने खदेड़ा, Social Media पर वायरल हुआ VIDEO
- UP Election 2022: Akhilesh Yadav का कर्मचारियों को साधने का प्रयास, कहा – सरकार बनी तो ‘पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करेंगे’
- UP Election 2022: गोरखपुर शहर विधानसभा सीट का मुकाबला हुआ रोचक, Chandrashekhar Azad योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव
- UP Election 2022: ‘मुझे कुत्ता बना दिया, मुसलमानों एक हो जाओ’, टिकट नहीं मिलने पर बोलें Imran Masood; देखें वायरल VIDEO