UP Election 2022: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के गढ़ कहे जाने वाले इटावा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का आज कार्यक्रम है। जेपी नड्डा 29 जनवरी को इटावा में वोटरों की नब्ज टटोलेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे,साथ ही घर-घर संपर्क अभियान भी करेंगे। बताया जा रहा है कि इसके अलावा जेपी नड्डा स्थानीय चुनाव प्रभारियों के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाएंगे।
बता दें कि इटावा में उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Assembly Election) के तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी होना है। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक 31 जनवरी तक जनसभाओं, रैलियों पर प्रतिबंध है। इसकी वजह से सभी राजनीतिक पार्टियां वर्चुअल संवाद, और छोटे-छोटे कार्यक्रम करके वोट पाने के लिए मशक्कत में जुटे हुए हैं।

UP Election 2022: जेपी नड्डा ने संभाली कमान
कहा जा रहा है कि बुलंदशहर में भाजपा विधायकों के बढ़ते विरोध की गूंज लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सुनाई दे रही है। भाजपा में बढ़ते विरोध को देखते हुए अब भाजपा हाईकमान अलर्ट हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अब कमान संभाली है। शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद जनपद का दौरा कर जनता के आक्रोश को शांत करने का प्रयास करेंगे। बता दें कि वह डोर टू डोर कैम्पेन के लिए स्याना, अनूपशहर, शिकारपुर और सदर विधानसभा जाएंगे।

UP Election 2022: 3 सौ से ज्यादा सीट जीतने की रणनीति पर काम कर रही है भाजपा
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीन सौ से ज्यादा सीटों की रणनीति पर काम कर रही भाजपा के कई दिग्गज नेता समाजवादी पार्टी का गढ़ ढाहने के लिए मैदान में उत गए हैं। भाजपा की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इटावा, मैनपुरी, कन्नौज और फिरोजाबाद में घर-घर जाकर मतदाता से संपर्क करेंगे। वहीं पहले दूसरे चरण के पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित कानपुर, बुंदेलखंड और रुहेलखंड के जिलों में रक्षामंत्री मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य बड़े नेता चुनाव प्रचार का मोर्चा संभालेंगे।
ये भी पढ़ें:
- UP Election 2022: भाजपा ने की 91 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, जानें किन्हें मिला है टिकट
- UP Election 2022 के लिए Asaduddin Owaisi ने की बड़ी घोषणाएं, यह वादे पूरे करने का किया एलान
- UP Election 2022: कांग्रेस को एक और झटका, पार्टी उम्मीदवार Farah Naeem ने दिया इस्तीफा