UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियां वादों की बरसात कर रही हैं। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को अपनी आजाद समाज पार्टी का चुनावी घोषणापत्र (Manifesto) जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र में आजाद समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लोगों को मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य मुहैया कराने का वादा किया है। साथ ही किसानों से कर्जमाफी का वादा भी किया है।
बता दें कि चुनाव में पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मैदान में उतरने का ऐलान किया है। चंद्रशेखर आजाद ने घोषणा की है कि वह गोरखपुर शहर सीट से विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले 18 जनवरी को भीम आर्मी प्रमुख ने यूपी की 33 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी। साल 2017 में गोरखपुर सदर से बीजेपी के राधा मोहन दास अग्रवाल ने 60 हजार के अंतर से जीत हासिल की थी। यह सीट 1989 से बीजेपी के पास है। बता दें कि इससे पहले चंद्रशेखर सपा से गठबंधन करने गए थे। लेकिन बाद में वह समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन से हट गए।
UP Election 2022: समाजवादी पार्टी ने किया मुफ्त बिजली का वादा
भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी से चंद्रशेखर आजाद की चुनावी घोषणा पत्र थोड़ा अलग है। दरअसल, समाजवादी पार्टी ने यूपी विधान सभा चुनाव से पहले जनता से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है। किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली भी उपलब्ध कराने का समाजवादी पार्टी ने वादा किया है। वहीं अखिलेश यादव ने 22 लाख लोगों को आईटी सेक्टर में रोजगार देने का भी वादा किया है। लेकिन भीम आर्मी ने इस बार अपने चुनावी घोषणा पत्र में शिक्षा की बात की है। मुफ्त स्वास्थ्य मुहैया कराने का वादा किया है। साथ ही साथ किसानों की कर्जमाफी का भी वादा किया है। चंद्रशेखर अपनी पार्टी की घोषणा पत्र में इस बार बुनियादी जरूरत पर बात की है।
गौरतलब है कि भाजपा ने अभी तर चुनावी घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। घोषणापत्र के लिए भाजपा को उत्तर प्रदेश की जनता से 78,610 सुझाव मिले हैं। पार्टी इन सुझावों के आधार पर जल्द अपना दृष्टिपत्र जारी करेगी। प्रदेश कार्यालय में दृष्टि पत्र संयोजक डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया था कि पार्टी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह अभियान चलाया था। इस दौरान 120 सुझाव पेटिकाओं और ऑनलाइन माध्यम से कुल मिलाकर 78610 सुझाव प्राप्त हुए। अब देखना होगा की बीजेपी उत्तर प्रदेश की जनता से क्या चुनावी वादे करती है।
UP Election 2022: नौकरियों के जरिए युवाओं को साधने की कोशिश में कांग्रेस
बता दें कि कांग्रेस भी प्रियंका गांधी के सहारे प्रदेश में एक बार फिर से खुद को सत्ता के करीब लाने की कोशिशों में जुट गई है। महिलाओं को 40 फीसदी हिस्सेदारी के अलावा प्रियंका ने इन चुनावों में रोजगार देने के वादे को चुनावी जीत के लिए अपना सहारा बनाया है। नौकरियों के जरिए युवाओं को साधने के हित के इस चुनावी वादे में खामोशी से सॉफ्ट हिंदुत्व का तड़का भी नजर आ रहा है।
शुक्रवार को ही यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने ‘भर्ती विधान, मेरी जॉब मुझे मिलेगी’ युवा घोषणा पत्र के साथ एक गीत भी जारी किया। जिसकी लाइनों को सुनकर किसी को भी बरबस ही हनुमान चालीसा की याद आ जाएगी। प्रियंका के इस लॉन्चिंग कार्यक्रम में राहुल गांधी भी उनके साथ मंच पर मौजूद थे। वे अपनी बहन की पीठ थपथपाकर और हाथ पकड़कर उनकी हौसला अफजाई करते हुए नजर आए।
ये भी पढ़ें:
- UP Election 2022: CM Yogi ने कहा- पहले गाजियाबाद में हज हाउस बनता था, हमारी सरकार ने Kailash Mansarover भवन बनाया
- UP Election 2022: बसपा प्रमुख Mayawati ने योगी सरकार पर बोला हमला,कहा- ‘जान-माल और मजहब असुरक्षित है’
- UP Election 2022: Akhilesh Yadav ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, चाचा शिवपाल को नहीं मिली जगह