UP Election 2022: Bhupesh Baghel ने मांगे कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए वोट, कहा- जनता अब बदलाव चाहती है

0
403
Bhupesh Baghel
Bhupesh Baghel

UP Election 2022: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रचार अभियान को तेज करने आगरा पहुंचे। उन्होंने यहां कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए डोर टू डोर कैंपेन किया। वहीं सीएम भूपेश बघेल वैश्य भवन पंचकुइयां में युवा संसद कार्यक्रम को भी संबोधित किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी की योगी सरकार में पांच साल में केवल बुल्डोजर और डंडे चले हैं। अब जनता बदलाव चाहती है। कांग्रेस सत्ता में आने पर घोषणा पत्र के वादों को पूरा करेगी। युवाओं को रोजगार देंगे और महंगाई कम होगी।

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
UP Election 2022

UP Election 2022: भूपेश बघेल बोले- महंगाई, बेरोजगारी से बहुत त्रस्त है आम जनता

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगरा में कहा कि आम जनता महंगाई, बेरोज़गारी से बहुत त्रस्त है। लोग परिवर्तन चाहते हैं। महंगाई, बेरोज़गारी आम समस्या है, इससे कोई निजात दिला सकता है तो वह कांग्रेस पार्टी है। शुक्रवार को कांग्रेस के उम्मीदवारों का प्रचार करने आगरा पहुंचे बघेल ने माथुर वैश्य भवन में मीडिया से बातचीत में कहा कि योगी सरकार कानून व्यवस्था की दुहाई देती है, कानून व्यवस्था बनाए रखना जिम्मेदारी है, न कि उपलब्धि।

Bhupesh Baghel
Bhupesh Baghel

UP Election 2022: भूपेश बघेल ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में 12 शासकीय पद खाली पड़े हैं, लेकिन योगी सरकार भर्तियां नहीं निकाल पा रही है। भर्ती के लिए जो परीक्षाएं कराई जाती हैं, उनके पर्चे पहले लीक हो जाते हैं। इसके बाद परिणाम घोषित नहीं किया जाता है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कुछ सीटों के चुनाव में हारने के बाद भाजपा ने पूरे देश में पेट्रोल, डीजल सस्ता कर दिया। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने कांग्रेस के भर्ती विधान की घोषणा के बाद 22 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही, जब वह पांच साल तक मुख्यमंत्री रहे तो क्यों नहीं दिया रोजगार।

ये भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here