UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी अभियान को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिमी यूपी का दौरा कर रहे हैं। अमित शाह शनिवार को पार्टी प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठकों, संवादों और जनसंपर्क कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अमित शाह पश्चिमी यूपी के कैराना भी जाएंगे, जहां वह घर-घर जाकर प्रचार करेंगे। भाजपा ने कैराना से कई बार सीट जीतने वाले दिवंगत हुकुम सिंह की बड़ी बेटी मृगांका सिंह को मैदान में उतारा है। बता दें कि अमित शाह के साथ योगी आदित्यनाथ और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रचार अभियान पर होंगे। यह क्षेत्र भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 108 में से 83 सीटों पर जीत मिली थीं।

UP Election 2022: मेरठ में Amit Shah का कार्यक्रम
बता दें कि गृह मंत्री का मेरठ में भी कार्यक्रम है। मेरठ में अमित शाह बुद्धिजीवियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं नड्डा दोपहर 1.30 बजे जेबीएस रिजॉर्ट बायपास रोड, बिजनौर में नगीना और मुजफ्फरनगर के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे अपराह्न तीन बजे गजरौला पहुंचेंगे और सांसद कंवर सिंह तंवर के आवास पर अमरोहा, मुरादाबाद और मेरठ विधानसभा में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
UP Election 2022: पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए महत्वपूर्ण

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ आज अलीगढ़ और बुलंदशहर में प्रचार करेंगे। वह अलीगढ़ में प्रतिष्ठित नागरिकों के एक समूह के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 2 बजे आदित्यनाथ बुलंदशहर में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे। Covid-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के कारण उत्तर प्रदेश में पार्टियां कोई रैलियां नहीं कर रही हैं। बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है क्योंकि इसमें लगभग 108 सीटें हैं और पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था। पार्टी ने 2017 में इस क्षेत्र में 83 सीटें जीती थीं और उसके नेता प्रदर्शन को दोहराने के लिए आश्वस्त हैं।
ये भी पढ़ें:
- UP Election 2022 के पहले सपा को एक और झटका, करहल के नेता Raghupal Singh ने दिया इस्तीफा
- UP Election 2022: JP Nadda का बरेली में कार्यक्रम, पार्टी में उठे बगावत के बवंडर को थामने की करेंगे कोशिश
- UP Election 2022: बीजेपी नेता Shrikant Sharma ने APN न्यूज से कहा- ‘हमारा काम बोल रहा है’