Punjab Exit Poll Result: पंजाब में AAP की बन रही है सरकार, देखिए Exit Poll के नतीजे

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 आम आदमी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच एक करीबी मुकाबले दिखाई दे रहा है।

0
417
APN News Live Updates
APN News Live Updates

Punjab Exit Poll Result: देश के प्रमुख टीवी चैनलों ने एग्जिट पोल के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही पंजाब की भी एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं। बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव 20 फरवरी को समाप्त होने के बाद से सबकी निगाहें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण पर टिकी थी। दरअसल, चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक यूपी में चुनाव संपन्न होने के बाद ही एग्जिट पोल के नतीजे दिखाए जा सकते थे लेकिन, अब इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई है। आइए यहां हम एग्जिट पोल के नतीजे के बारे में बताने जा रहे हैं।

Punjab Exit Poll Result

India Today-Axis My India Exit poll 2022 के मुताबिक, पंजाब में आम आदमी पार्टी को 41 फीसदी, कांग्रेस को 28 फीसदी, अकाली दल को 19 फीसदी, भाजपा को 7 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है। AAP को सबसे ज्‍यादा 76 से 90 सीटें, फिर कांग्रेस को 19 से 31 सीटें, अकाली दल को 7 से 11 सीटें और भाजपा को 1 से 4 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे के एग्जिट पोल के अनुसार पंजाब में AAP की सरकार बन रही है।

Punjab Election
Punjab Exit Poll Result : Charanjit Singh Channi

ABP News C Voter Exit Poll के एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते दिख रही है। राज्य में आम आदमी पार्टी को 39 फीसदी, कांग्रेस को 27 फीसदी, अकाली दल गठबंधन को 21 फीसदी, भाजपा गठबंधन को 9 फीसदी और अन्य को 4 फीसदी वोट मिल सकते हैं। कुल 117 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 22 से 28 सीटें, आम आदमी पार्टी को 51 से 61 सीटें भाजपा गठबंधन को 7 से 13 सीटें और अकाली दल गठबंधन को 20 से 26 सीटें मिल सकती हैं। बता दें कि पंजाब में ABP News C Voter के एग्जिट पोल के अनुसार AAP की सरकार बनते दिखाई गई है।

Times Now-Navbharat ने भी 5 राज्यों का Exit Poll Results 2022 जारी किया है। टाइम्स नाऊ के मु‍ताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बन रही है। कुल 117 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी को 70, कांग्रेस को 22 सीटें, अकाली गठबंधन को 19, भाजपा गठबंधन को 5 और अन्य को 1 सीटें मिल सकती हैं।

Today’s Chanakya Exit Poll के अनुसार, राज्य में AAP को सबसे ज्‍यादा 45 प्रतिशत, फिर कांग्रेस को 23 प्रतिशत, अकाली गठबंधन को 16, भाजपा गठबंधन को 7 प्रतिशत और अन्य को 7 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है। राज्‍य में AAP को 100, कांग्रेस को 10, अकाली दल गठबंधन 6 और भाजपा गठबंधन को 1 सीटें मिल सकती हैं। Chanakya के एग्जिट पोल के अनुसार पंजाब में AAP की सत्‍ता आ रही है।

Punjab Exit Poll Result: बहुमत के लिए 59 सीटों की जरूरत

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 आम आदमी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच एक करीबी मुकाबले दिखाई दे रहा है जिससे दोनों पार्टियों के चुनाव जीतने की समान संभावना है। सोमवार को एग्जिट पोल में दोनों पार्टियां केवल दो प्रमुख दलों के रूप में उभरीं। 117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा में सरकार बनाने के लिए कम से कम 59 सीटों की जरूरत है। विधानसभा चुनाव को भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था।

संबंधित खबरें…..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here