Uttarakhand Exit Poll Results 2022 आए सामने, जानें राज्‍य में किसकी बन रही है सरकार

0
749
Uttarakhand Election 2022
Uttarakhand Election 2022

Uttarakhand Exit Poll Results 2022: 10 फरवरी से शुरू हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव सोमवार की वोटिंग के बाद खत्म हो गए। आज का मतदान समाप्‍त होने के बाद कई मीडिया संस्‍थानों ने 5 राज्‍यों के एक्जिट पोल दिखाए गए हैं। जिसमें उत्तराखंड राज्‍य भी श‍ामिल है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि हमारे देश के प्रमुख चैनलों के एक्जिट पोलों में उत्तराखंड में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली हैं?

Pushkar Singh Dhami

ABP-C Voter Uttarakhand Exit Poll Results 2022

एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल रिजल्‍ट्स 2022 के अनुसार, उत्तराखंड राज्‍य के विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी को 26 से 32 सीट। कांग्रेस को 32 से 38 सीट। AAP को 0-2 सीट मिल सकती हैं।

Harish Rawat, Congress,BJP

India Today Axis Uttarakhand Exit Poll Results 2022

इंडिया टुडे एक्सिस Exit Poll के मुताबिक राज्‍य में भाजपा की सरकार बन रही है। उत्तराखंड में बीजेपी को सबसे ज्‍यादा 36-46, फिर कांग्रेस को 20-30, BSP को 2-4 और अन्य को 2-5 सीटें मिली सकती हैं। इस एक्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी लगातार दूसरी बार राज्‍य की सत्‍ता में वापसी कर रही है।

Times Now-Navbharat Uttarakhand Exit Poll Results 2022

Times Now-Navbharat ने भी 5 राज्यों का Exit Poll Results 2022 जारी किया है। उसके मु‍ताबिक उत्तराखंड राज्‍य के विधानसभा चुनाव 2022 में सत्तारूढ़ भाजपा 37 सीटें जीतकर सत्ता में बनी रह सकती है। कुल 70 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 31 और आम आदमी पार्टी को 1 और अन्‍य को 1 सीटें मिल सकती हैं।

News 24 Today Chanakya Uttarakhand Exit Poll Results 2022

न्यूज 24 टुडे चाणक्य एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में बीजेपी को 43 सीटें मिल सकती हैं। वहीं उत्‍तराखंड की मुख्‍य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को सिर्फ संतोष 24 करना पड़ेगा। जबकि अन्‍य 3 सीटें जीतेगी। इस एग्जिट पोल को देखने के बाद कहा जा सकता कि बीजेपी की एक बार फिर उत्तराखंड में सरकार बन रही है। बता दें कि राज्‍य की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव 14 फरवरी को हुआ था। वहीं उत्तराखंड का चुनाव (Uttarakhand Election 2022) परिणाम 10 मार्च को आएगा।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here