Punjab Election 2022: Amarinder Singh की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और BJP के बीच गठबंधन का हुआ एलान

0
373
punjab
कैप्टन अमरिंदर सिंह और गजेंद्र सिंह शेखावत।

Punjab Election 2022: अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस, बीजेपी के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ेगी, पंजाब बीजेपी प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ बैठक के बाद इस बात की पुष्टि की। Amarinder Singh ने भी ट्विटर पर गजेंद्र सिंह को गले लगाते हुए एक तस्वीर पोस्ट करते हुए गठबंधन की घोषणा की। अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, “हमने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए औपचारिक रूप से बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने की घोषणा की है।”

Punjab Election 2022: सीट बंटवारे पर फैसला होना अभी बाकी

उन्होंने कहा, “हम तैयार हैं और हम यह चुनाव जीतने जा रहे हैं। सीट-बंटवारे पर निर्णय सीट-टू-सीट के आधार पर लिया जाएगा, जिसमें जीत को प्राथमिकता दी जाएगी। हम इस चुनाव में जीत को लेकर 101 फीसदी आश्वस्त हैं।’

मालूम हो कि पंजाब में अगले साल चुनाव होने हैं। याद हो कि अमरिंदर सिंह के खिलाफ कांग्रेस विधायकों के विद्रोह के बाद पार्टी आलाकमान द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। इसके बाद, अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी और पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया।

बीजेपी के साथ गठबंधन की गुंजाइश शुरू से थी लेकिन कृषि कानून ही एकमात्र रोड़ा था क्योंकि अमरिंदर सिंह ने शुरू से ही तीन कृषि कानूनों का विरोध किया था। पंजाब चुनाव से ठीक पहले केंद्र द्वारा उन कानूनों को निरस्त करने के साथ, बीजेपी के साथ गठबंधन का रास्ता साफ हो गया।

गठबंधन में बीजेपी सीनियर पार्टनर होगी और उसके पंजाब लोक कांग्रेस से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है। बीजेपी-पंजाब लोक कांग्रेस के अलावा, आगामी चुनाव में AAP पर भी सबकी नजर होगी क्योंकि अरविंद केजरीवाल की पार्टी राज्य में पूरी ताकत से प्रचार कर रही है।

कांग्रेस वर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बजाय पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिद्धू को मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में चुन सकती है।

संबंधित खबरें:

Punjab Election 2022: Harsimrat Kaur ने किया कांग्रेस पर वार, चरणजीत सिंह चन्नी को बताया- ‘ ड्रामा मिनिस्टर ‘

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here