Punjab CM Bhagwant Mann के मंत्रिमंडल का विस्तार, विभाग बंटवारे का इंतजार

0
528
Punjab CM Bhagwant Mann
Punjab CM Bhagwant Mann

Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार का विस्तार हो गया है। कैबिनेट विस्तार में 10 विधायकों ने 11 बजे शपथ ली। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि मंत्रिमंडल में 10 विधायकों को जगह दी जा रही है। सूची में चुन चुनकर विधायकों को जगह दी गई है। कहा जा रहा है कि दिग्गज नेताओं को हराने वाले आप विधायकों को जगह नहीं दी गई है।

इस सूची में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा प्रमुख हैं। मंत्रिमंडल में बलजीत कौर एकमात्र महिला मंत्री हैं। इसके बाद हरभजन सिंह ईतो, विजय सिंघला, लाल सिंह कटरौचक, गुरमीत सिंह मीत हायर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर और हरजोत सिंह बैंस भी मंत्री पद की शपथ ली।

Punjab CM Bhagwant Mann के मंत्रियों का पद

Punjab CM Bhagwant Mann
Punjab CM Bhagwant Mann

बता दें कि इनमें से महज चीमा और हरपाल ही ऐसे नाम हैं, जो दूसरी बार विधायक बने हैं। साथ ही एकमात्र विधायक सिंगला हैं, जो बड़े नाम को हराकर मंत्री बनने में सफलता हासिल की। उन्होंने मनसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर उतरे लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को हराया था।

मनोनीत मंत्रियों में से पांच मालवा से, चार माझा से और एक दोआबा से है। साथ ही मनोनीत मंत्रियों में से दो डॉक्टर हैं।मंत्रियों को दिए जाने वाले विभागों की अभी घोषणा नहीं की गई है। मंत्रियों को अबी तक कैबिनेट नहीं दिया गया है। महज शपथ दिलाई गई थी।

Punjab CM Bhagwant Mann का शपथ ग्रहण

Punjab CM Bhagwant Mann
Punjab CM Bhagwant Mann

16 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में भगवंत मान ने भगत सिंह के गांव खटकर कलां में शपथ ली थी। इस शपथग्रहण समारोह में ‘बसंती’ पगड़ी और दुपट्टे पहनकर हजारों लोग पहुंचे हैं। राज्यपाल बीएल पुरोहित ने भगवंत मान को शपथ दिलाई थी। मान के शपथ के दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब सह प्रभारी राघव चड्‌ढा भी मौजूद थे।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here