Bhagwant Mann ने ली पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ, खटकर कलां में केजरीवाल भी रहे मौजूद

नवांशहर जिले के गांव में भगत सिंह स्मारक के पास 40 एकड़ भूमि पर पीले पर्दे और 50,000 कुर्सियों के साथ 'पंडाल' बनाया गया है।

0
490
Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने भगत सिंह के गांव खटकर कलां में शपथ ली। इस शपथग्रहण समारोह में ‘बसंती’ पगड़ी और दुपट्टे पहनकर हजारों लोग पहुंचे हैं। राज्यपाल बीएल पुरोहित ने भगवंत मान को शपथ दिलाई। मान के शपथ के दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब सह प्रभारी राघव चड्‌ढा भी मौजूद हैं। बता दें कि नवांशहर जिले के गांव में भगत सिंह स्मारक के पास 40 एकड़ भूमि पर पीले पर्दे और 50,000 कुर्सियों के साथ ‘पंडाल’ बनाया गया है।

download 16 4
Bhagwant Mann Oath Ceremony

Bhagwant Mann शपथग्रहण समारोह में कई दिग्गजों ने की शिरकत

भगवंत मान के शपथग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह के साथ आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी राघव चड्ढा शामिल हुए। वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को भी न्यौता भेजा गया था।

भगवंत मान ने किया था ट्वीट

बता दें कि शपथग्रहण से पहले भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है। शहीद भगत सिंह और बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां में शपथ लेगा। शहीद भगत सिंह जी की सोच पर पहरा देने के लिए मैं उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो रहा हूं।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here