Goa Election 2022: केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने जारी किया BJP का संकल्‍प पत्र, 3 एलपीजी सिलेंडर देने का किया वादा

0
451
Goa Election 2022 BJP's manifesto

Goa Election 2022: 5 राज्यों समेत गोवा में भी कुछ दिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। राज्‍य की सत्ता में एक बार फिर वापसी करने के लिए BJP पूरा जोर लगा रही है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए अपना संकल्‍प पत्र जारी कर दिया है। बीजपी ने जब अपना Manifesto जारी किया तब उस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis), सह प्रभारी जी किशन रेड्डी, गोवा बीजेपी के अध्‍यक्ष सदानंद शेट तावडे और कई अन्‍य बड़े नेता मौजूद थे। बता दें कि गोवा में विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को होगा।

bjp

भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में गोवावासियों को तीन एलपीजी सिलेंडर, सभी को घर, अगले 3 साल तक पेट्रोल और डीजल में राज्‍य की Duty को ना बढ़ाने का वादा किया है। साथ ही पार्टी ने Manohar Parrikar कल्याण फंड की स्‍थापना करने की भी घोषणा की जिसके तहत हर ग्राम पंचायत को 3 करोड़ रुपये तक और हर नगर निगम को 5 करोड़ रुपये तक का फंड मिलेगा।

2017 में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें

Manohar Parrikar

2017 के गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सबसे ज्यादा 17 सीटें मिली थीं। वहीं चुनाव में बीजेपी के 13 प्रत्याशी जीते थे। हालांकि सबसे ज्यादा सीटें मिलने के बावजूद भी कांग्रेस पार्टी राज्‍य में अपनी सरकार नहीं बना पाई थी। बीजेपी ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के समर्थन से राज्य में अपनी सरकार बनाई थी। 2017 में बीजेपी ने केंद्र से तत्‍कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पार्रीकर (Manohar Parrikar) को केंद्र से राज्य बुलाकर मुख्यमंत्री बनाया था। हालांकि 2019 में उनके निधन के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) बने थे।

Pramod Sawant
Pramod Sawant

Goa Election 2022: गोवा में 40 सीटों के लिए होने हैं चुनाव

Goa Election 2022

Goa Election 2022 एक ही चरण में होगा। चुनाव की बात करें तो 21 जनवरी को नोटिफिकेशन, 28 जनवरी को नॉमिनेशन की लास्ट डेट, 29 जनवरी तक स्क्रूटनी, 31 जनवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस और 14 फरवरी को मतदान होगा।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here