Assembly Election 2022: किस राज्य में कितने मतदाता और कितने पोलिंग स्टेशन? पढ़ें यहां…

0
223
EVM Ban,Assembly Election 2022:
EVM

Assembly Election 2022: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) होने जा रहे हैं। 10 फरवरी को यूपी में पहले चरण के लिए मतदान किया जाएगा। वहीं दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा। तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी, चौथे चरण के लिए 23 फरवरी, पांचवें चरण के लिए 27 फरवरी, छठे चरण के लिए 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को मतदान होगा। वहीं गोवा और उत्तराखंड में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होगा और मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को वोट डाले जाएंगे।

Assembly Election 2022: किस राज्य में कितने पोलिंग स्टेशन?

See the source image

उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए 7 चरण में चुनाव होंगे। कुल पोलिंग स्टेशन की संख्या 1,74 ,351 है। गोवा में 40 सीटों के लिए एक चरण में चुनाव के लिए 1722 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। मणिपुर में 60 सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होगा और इसके लिए 2959 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। पंजाब में 117 सीटों के लिए एक चरण में चुनाव होगा और यहां 24689 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।उत्तराखंड में 70 सीटों के लिए एक चरण में चुनाव होगा और यहां 11647 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

Assembly Election 2022: किस राज्य में मतदाताओं की कितनी संख्या?

पंजाब में मतदाताओं की संख्या 2,13,88,764 है। उत्तराखंड में 82,38,187 मतदाता हैं, यूपी में 15 करोड़ 5 लाख 82 हजार 750 मतदाता हैं। मणिपुर में 20 लाख 56 हजार 901 मतदाता हैं और गोवा में 11 लाख 56 हजार 762 मतदाता हैं।

चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान मणिपुर में 2,959 पोलिंग स्टेशन होंगे। यह पिछले विधानसभा चुनावों में बनाये गये पोलिंग स्टेशनों से 5.91% अधिक है। आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान गोवा में 1,722 पोलिंग स्टेशन होंगे। यह पिछले विधानसभा चुनावों में बनाये गये पोलिंग स्टेशनों से 4.87%अधिक है।

See the source image

वहीं चुनाव आयोग का कहना है कि चुनाव आयोग के ‘Know Your Candidate’ ऐप से सोच-समझकर चुनाव करें। शैक्षिक योग्यता, संपत्ति और देनदारियों और आपराधिक इतिहास सहित उम्मीदवार के विवरण की जाँच करें। ये सारी जानकारी बस एक क्लिक की दूरी पर है!

See the source image

वहीं आगामी विधानसभा चुनावों में पोस्टल बैलेट की सुविधा का विकल्प उपलब्ध है। 80 साल से अधिक आयु के मतदाता, दिव्यांगजन, आवश्यक सेवाएं देने वाले कर्मी और कोविड रोगी के लिए यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

मतदान के दिन दिव्यांग मतदाता व्हील चेयर की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। दिव्यांग मतदाताओं के हर सवाल का जवाब PwD App पर उपलब्ध है।

संबंधित खबरें…

Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव पर रोक लगाने वाली याचिका पर सुनवाई से HC ने किया इंकार, कांग्रेस नेता से पूछा मंगल ग्रह पर रहते हो क्या?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here