SBI PO के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, यहां जानें पूरी डिटेल्स

इस परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री की जरूरत होगी। फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

0
138
SBI PO Notification 2022: SBI PO के पदों पर निकली बपंर भर्तियां, यहां जानें पूरी डिटेल्स
SBI PO Notification 2022: SBI PO के पदों पर निकली बपंर भर्तियां, यहां जानें पूरी डिटेल्स

SBI PO Notification 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार नौकरी की तैयारी में जुटे हुए हैं, वो एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers पर आज यानी 22 सितंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर 2022 है।

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, चयन प्रक्रिया प्रीलिम्स, मेन्स, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। प्रीलिम्स में प्रदर्शन के आधार पर मेन्स के लिए बुलाया जाएगा। मेन्स में पास उम्मीदवारों को तीसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा।

download 2022 09 22T110214.391

SBI PO Notification 2022: किसके लिए कितने पद?

एसबीआई की ऑफिशियल साइट के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1673 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 648 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 160 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 270 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 171 पद शामिल हैं। पीओ पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 41,960 रुपये महीने शुरुआती वेतन दिया जाएगा।

download 2022 09 22T110147.543

SBI PO Notification 2022: क्या होगी योग्यता?

इस परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री की जरूरत होगी। फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि उम्मीदवार का ग्रेजुएशन 31 दिसंबर 2022 तक किया होना जरूरी है। चार्टर्ड अकाउंटेंट या कॉस्ट अकाउंटेंट्स भी एप्लाई कर सकते हैं।

SBI PO Notification 2022: जानें कब होंगे एग्जाम

SBI PO Notification 2022: SBI PO के पदों पर निकली बपंर भर्तियां, यहां जानें पूरी डिटेल्स
SBI PO Notification 2022

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: 22 सितंबर से 12 अक्टूबर

चरण- I: ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा – 17, 18, 19 और 20 दिसंबर 2022

चरण- II: ऑनलाइन मुख्य परीक्षा – जनवरी 2023 या फरवरी 2023

चरण- III: इंटरव्यू या साक्षात्कार और समूह अभ्यास- फरवरी/मार्च 2023

SBI PO Notification 2022: क्या है आयु सीमा?

दिनांक 01.04.2021 तक, 21 वर्ष से कम नहीं और 30 वर्ष से अधिक नहीं 1.04.2022 को यानी उम्मीदवारों का जन्म 1.04.2001 के बाद और 2.04.1992 (दोनों दिन सम्मिलित) से पहले नहीं होना चाहिए। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 वर्ष, बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) – पीडब्ल्यूडी (एससी / एसटी) के लिए 15 वर्ष की छूट होगी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here